पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 18.pdf/५४८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
५२०
सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय


अगस्त १३ : जुमा मस्जिद, ट्रिप्लीकेन, मद्रासमें असहयोगपर भाषण

अगस्त १४ : गांधीजी अम्बूर और वेलोर गये।

अगस्त १५ : केन्द्रीय श्रमबोर्डके तत्त्वावधानमें हुई सभामें श्रमिकोंके अधिकारों और कर्त्तव्योंके बारेमें भाषण।

अगस्त १६ : कुम्भकोणममें भाषण।

नागौरमें भाषण।

अगस्त १७ : त्रिचिनापल्लीमें भाषण।

अगस्त १८ : कालीकटमें भाषण।

अगस्त १९ : गांधीजीने मंगलौरमें असहयोगपर भाषण दिया।

अगस्त २० : सेलममें भाषण।

अगस्त २१ : बंगलौरमें ईदगाहमें आयोजित सभामें भाषण।

अगस्त २२ : मद्रासमें लॉ कालेजके विद्यार्थियोंके समक्ष भाषण।

अगस्त २३ : बेजवाड़ामें 'म्युनिसिपल ट्रैवेलर्स बैंग्लो' के अहातेमें आयोजित सभामें भाषण।

अगस्त २५ : बम्बई पहुँचे।

अगस्त २६ : अहमदाबाद पहुँचे।

अगस्त २७ : अहमदाबादमें गुजरात राजनीतिक परिषद् में भाषण।

अगस्त २८ : गांधीजीने गुजरात राजनीतिक परिषद् में असहयोगपर प्रस्ताव पेश किया।

अगस्त २९ : गुजरात राजनीतिक परिषद् में बहिष्कारपर भाषण।

अगस्त ३१ : आजन्म खादी पहननेका व्रत लिया।

सितम्बर १ : 'यंग इंडिया' में मॉण्टेग्यु और वाइसरायको उत्तर दिया तथा गुजरात राजनीतिक परिषद् के सम्बन्धमें लिखा।

सितम्बर ४-९ : कलकत्तामें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटीका विशेष अधिवेशन।

असहयोग, हंटर कमेटीकी रिपोर्ट तथा पंजाबमें हुए अत्याचारोंके सम्बन्धमें ब्रिटिश मन्त्रिमण्डलके रुखपर प्रस्ताव पारित किये गये।

सितम्बर ५ : कांग्रेसकी विषय-समितिकी बैठकमें गांधीजीने असहयोगपर प्रस्ताव पेश किया।

सितम्बर ७ : विषय-समितिको बैठकमें आलोचकोंको उत्तर।

सितम्बर ८ : कलकत्ता कांग्रेसमें गांधीजी द्वारा असहयोगपर पेश किया गया प्रस्ताव बहुमत से पास हुआ।

अखिल भारतीय मुस्लिम लीगने गांधीजीका असहयोग सम्बन्धी प्रस्ताव पास किया।

सितम्बर ९ : प्रवासी भारतीयोंके प्रश्नपर एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडियाके प्रतिनिधिसे गांधीजीकी भेंट।

कलकत्तामें अ॰ भा॰ कांग्रेस कमेटीकी विशेष बैठकमें असहयोग कार्यक्रमपर विचार करनेके सम्बन्धमें भाषण।