पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 2.pdf/३५१

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

 

६८. पत्र : 'नेटाल मर्क्युरी' को[१]

डर्बन
१९ नवम्बर, १८९७

सम्पादक
'नेटाल मर्क्युरी'
महोदय,

मैं इसके साथ अपने और सरकारके बीच हुए पत्र-व्यवहारकी[२] नकल प्रकाशनार्थ भेज रहा हूँ। यह पत्र-व्यवहार अखबारोंमें प्रकाशित उन समाचारोंसे सम्बन्ध रखता है, जिनमें डेलागोआ बे के रास्ते भारतीयोंके उपनिवेशमें आने के कथित प्रयत्नोंका जिक्र किया गया है।

आपका, आदि,
मो॰ क॰ गांधी

[अंग्रेजीसे]
नेटाल मर्क्युरी, २०–११–१८९७
  1. यह 'इंडियंस ऐंड इमिग्रेशन ऐक्ट' (भारतीय और प्रवासी-कानून) शीर्षक से प्रकाशित हुआ था।
  2. नेटालके औपनिवेशिक सचिवके नाम गांधीजी के पत्रों के लिए देखिए पृ॰ ३१८ और ३२०।

३२१

२–२१