पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 2.pdf/५९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

 

३. टिप्पणियाँ : दक्षिण आफ्रिकावासी ब्रिटिश भारतीयोंकी कष्ट-गाथापर

राजकोट
२२ सितम्बर, १८९६

हमारे मतलबका दक्षिण आफ्रिका दो ब्रिटिश उपनिवेशों—केप ऑफ गुड होप और नेटाल, दो गणराज्यों—दक्षिण आफ्रिकी गणराज्य या ट्रान्सवाल और ऑरेंज फी स्टेट, सम्राज्ञीके शासनाधीन उपनिवेश—जूलूलैंड, चार्टर्ड टेरिटरिज़ और पोर्तुगीज़ प्रदेश—डेलागोआ-बे या लोरेनजो माक्विस और बैराके योगसे बना है।

नेटाल

नेटाल एक स्वशासित ब्रिटिश उपनिवेश है। वह सन १८९३से उत्तरदायी शासन का उपभोग कर रहा है। सितम्बर, १८९३ के पहले नेटाल-उपनिवेश ताजके अधीन था। उसमें १२ चुने हुए और चार कार्यपालक सदस्योंकी एक विधानपरिषद होती थी। सम्राज्ञीके प्रतिनिधिके रूपमें एक गवर्नर होता था। विधानपरिषदकी रचना भारतीय परिषदोंकी रचनासे बहुत भिन्न नहीं थी। १८९३ में उत्तरदायी शासन दिया गया, जिसके द्वारा एक उच्च सदन और एक निम्न सदनका निर्माण हुआ। इनमें से उच्च सदनको विधानपरिषद कहा जाता है। उसमें उपनिवेशके परमश्रेष्ट गवर्नर द्वारा नामजद किये हुए ११ सदस्य होते हैं। निम्न सदन विधानसभा कहलाता है। उसमें कानूनमें बताई हुई योग्यता रखनेवाले उपनिवेशियों द्वारा चुने ३७ सदस्य होते हैं। इस योग्यताका वर्णन आगे किया जायेगा। ब्रिटिश मंत्रिमंडलके नमूनेपर पाँच सदस्योंका एक परिवर्तनशील मंत्रिमंडल होता है। सर जॉन राबिन्सन वर्तमान प्रधानमंत्री और माननीय श्री हैरी एस्कंब, क्यू॰ सी॰ [क्वीन्स कौन्सेल] महान्यायवादी हैं।

संविधान-अधिनियममें व्यवस्था है कि ऐसे किसी अधिनियमको जिसका लक्ष्य वर्ग-विशेषके लिए कानूनी व्यवस्था करना हो, और जो गैर-यूरोपीय ब्रिटिश प्रजाजनोंके अधिकारोंको कम करता हो, सम्राज्ञीकी स्वीकृतिके बिना कानूनकी शक्ति नहीं मिल सकेगी। गवर्नरके नाम सम्राज्ञीके निर्देशोंमें भी ऐसी प्रतिबन्धात्मक उपधाराएँ शामिल हैं।

नेटालका क्षेत्रफल २०,८५१ वर्गमील है।[१] नई जनगणनाके अनुसार, उसमें यूरोपीयोंकी आबादी लगभग ५०,०००, देशी लोगोंकी लगभग ४,००,००० और भार

  1. एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका के अनुसार १९६० में नेटाल का क्षेत्रफल ३३५७८ वर्ग मील था।

३९