पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 21.pdf/६७

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
३७
राष्ट्रीय शिक्षा

यही सबक लेना है कि हम अपना काम निर्भयतापूर्वक जारी रखें और पण्डित गोकुलजी तथा दूसरे सज्जनोंकी तरह जेल जानेको तैयार रहें।

नागपुरके वकील

नागपुर के दौरा जजने वहाँके वकीलोंकी जो अग्निपरीक्षा ली थी उसमें वे अच्छी तरह पास हुए हैं। असहयोग करनेवाले वकीलोंसे उन्होंने पूछा कि वकीलोंके नाते तुम लोगोंने जो राजभक्तिकी कसम खाई है उसमें और वकालत मुल्तवी कर देने में किस तरह संगति बैठ सकती है ? सब वकीलोंने एक स्वरसे कहा कि हमने वकालत कांग्रेस-की आज्ञा के अनुसार बन्द की है। श्रीयुत मुहम्मद समीउल्ला खाँने यह भी कहा कि मेरी राजभक्तिकी प्रतिज्ञा खुदा और उसके पैगम्बरकी भक्तिकी सौगन्धसे नीची है। खुदा और पैगम्बरकी भक्ति सबके ऊपर है, कोई दूसरी प्रतिज्ञा उससे बढ़कर नहीं हो सकती। श्रीयुत नारायणराव टी० वैद्यने कहा कि अब जमाना बहुत बदल गया है और राजभक्तिकी शपथमें भी परिस्थितिके अनुसार फेर-बदल करना होगा। नहीं तो कोई भी स्वाभिमानी वकील किसी भी अंग्रेजी अदालत में वकालत करना न चाहेगा। अपने इस निर्भय व्यवहार के लिए उपरोक्त वकीलगण बधाईके पात्र हैं। हाँ, वह जमाना अब बेशक चला गया है जबकि लोगों को डरा धमकाकर गुलामोंकी तरह कायल किया जाता था। मनुष्यका जीवन केवल रोटियोंके बलपर नहीं चलता। उसे पोषणका ऐसा स्रोत प्राप्त है, जो किसी बढ़िया-बढ़िया भोजनसे ज्यादा समृद्ध और शक्तिदायी है।

[ अंग्रेजीसे ]
यंग इंडिया, १-९-१९२१

१६. राष्ट्रीय शिक्षा

राष्ट्रीय शिक्षा विषयक मेरे विचारोंके सम्बन्ध में अबतक इतनी अजीब-अजीब बातें कही गई हैं कि लोगोंकी जानकारी के लिए यहाँ उनका सिलसिलेवार वर्णन कर देना अप्रासंगिक न होगा।

शिक्षाकी वर्तमान पद्धतिका सम्बन्ध एक नितान्त अन्यायी सरकारके साथ है, यह दोष तो इसमें है ही किन्तु उसके सिवा भी यह तीन अत्यन्त महत्वपूर्ण बातों में सदोष है।

(१) यह विदेशी संस्कृतिपर आधारित है, देशी संस्कृतिका तो इसमें नामोनिशान तक नहीं है, ऐसा कहा जा सकता है।

(२) यह हृदय और हाथकी संस्कृतिपर ध्यान नहीं देती, सिर्फ दिमागकी संस्कृति तक ही सीमित है।

(३) विदेशी माध्यमके द्वारा वास्तविक शिक्षा असम्भव है।

अब हम इन दोषोंकी छानबीन करें। पहले पाठ्य-पुस्तकोंको ही लीजिए। उनमें ऐसी बातोंका अभाव होता है जिनकी जरूरत लड़कों और लड़कियोंको अपने घरेलू