पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 23.pdf/२०२

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
१६४
सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय

२८ अक्तूबर, शनिवार

'दि गोस्पेल एन्ड दि प्लॉउ' समाप्त की।

६ नवम्बर, सोमवार

'द्रोणपर्व' समाप्त किया।

७ नवम्बर, मंगलवार

'कर्णपर्व' शुरू किया। शंकरलाल कल बीमार हो गए। उलटी आदि हुई।

११ नवम्बर, शनिवार

'कर्णपर्व' समाप्त किया।

१२ नवम्बर, रविवार

'शल्यपर्व' पढ़ना शुरू किया।

१७ नवम्बर, शुक्रवार

'शल्यपर्व' समाप्त किया। प्रयोग के तौरपर आजसे नारंगी छोड़ दी। 'अनुशासनपर्व' पढ़ना शुरू किया।

२२ नवम्बर, बुधवार

'षड्दर्शन समुच्चय' समाप्त किया।

२७ नवम्बर, सोमवार

तीसरी उर्दू रीडर समाप्त की। चौथी शुरू की।

२८ नवम्बर, मंगलवार

'अनुशासनपर्व' समाप्त किया। 'आश्वमेधिक पर्व' पढ़ना शुरू किया।

२ दिसम्बर, शनिवार

'आश्वमेधिक' समाप्त किया। 'आश्रमवासिक' पढ़ना शुरू किया।

४ दिसम्बर, सोमवार

'महाभारत' समाप्त किया। राजचन्द्र कविकी रचनाओंका अध्ययन शुरू किया। 'महाभारत' २५ वीं जूनको शुरू किया था।

५ दिसम्बर, मंगलवार

कल पेटमें तीव्र दर्द हुआ इसलिए आज अरंडीका तेल लिया और नारंगी खाना शुरू किया। लगभग एक महीने बाद किशमिश लेना शुरू किया।

६ दिसम्बर, बुधवार

जे० ब्रायरलीकी 'अवरसेल्वज ऐन्ड दि यूनिवर्स' पढ़ना शुरू किया। ९ दिसम्बर, शनिवार शुक्रवारसे किशमिश और नारंगी खाना छोड़ दिया।