पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 23.pdf/२३५

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
१९७
जेल डायरी, १९२३

१२ अगस्त, रविवार

'उपनिषद् [प्रकाश]' का अन्तिम भाग समाप्त किया तथा उसके साथ ही 'ऐतरेय' और 'तैत्तिरीय उपनिषद्' समाप्त हो गये। 'छान्दोग्य उपनिषद्' पढ़ना शुरू किया। गुरुवारको प्रो॰ जेम्सकी 'व्हॅराइटीज ऑफ रिलीजस ऐक्सपीरियेन्स' पढ़ना शुरू किया। सम्पत्तिशास्त्र' समाप्त किया।

१५ अगस्त, बुधवार

गवर्नर सोमवारको आ गये। विशेष वर्गके सम्बन्ध में आज एक पत्र[१] लिखा। 'उस्वा-ए-सहाबा' आज समाप्त की। [रोमके] इतिहासकी कहानियाँ पढ़ रहा हूँ ।

१९ अगस्त, रविवार

बकलके इतिहासका भाग—३ समाप्त किया। हॉपकिन्सको 'ओरिजिन ऐंड ऐवोल्यूशन ऑफ रिलीजन' पढ़ना शुरू किया।

२३ अगस्त, गुरुवार

हॉपकिन्सकी पुस्तक समाप्त की। लैंकीकी 'यूरोपियन मॉरल्स' पढ़ना शुरू किया। २६ अगस्त, रविवार जेम्सकी 'व्हॅराइटीज ऑफ रिलीजस ऐक्सपीरियेन्स' समाप्त की। विनोबाके 'महाराष्ट्र-धर्म' का पहला अंक चार दिन पहले समाप्त किया तथा दूसरा समाप्त होनेवाला है। कल सुपरिटेंडेंटने बताया कि कच्चा दूध पीनेवाले को फलोंकी जरूरत नहीं इसलिए उसने मंजर अलीको फल देनेसे इनकार कर दिया। उसने यह भी कहा कि मेरे लिए भी सचमुच उनकी जरूरत नहीं है इसलिए मैंने नारंगी, नीबू आदि मँगाना बन्द कर दिया। आज मंजर अलीके खानेमें से केले खाये तथा दूध कच्चा ही पिया।

२८ अगस्त मंगलवार

आज 'गीता शब्दकोश'[२] लिखना समाप्त किया। कल होम्सकी 'फ्रीडम ऐंड ग्रोथ' पढ़ना शुरू किया। आजसे केवल कच्चे दूधपर रहना शुरू किया। ईश्वर मेरी सहायता करे।

३१ अगस्त, शुक्रवार

आज होम्सकी 'फ्रीडम ऐंड ग्रोथ' समाप्त की। हेकलकी 'ऐवोल्यूशन ऑफ मैन' पढ़ना शुरू किया। आज मेजरने आँखकी गुहेरीपर कास्टिक लगाया।

२ सितम्बर, रविवार

कल 'बाइबिल' समाप्त की। आज जीससका चित्रमय वृत्तान्त पढ़ना शुरू किया। पिछले सप्ताह में तीन सेर वजन घट गया।

  1. देखिए "पत्र : बम्बईके गवर्नरको", १५-७-१९२३।
  2. गांधीजीने बादमें उसमें संशोधन किया था; इसे नवजीवन प्रकाशनने 'गीता पदार्थ कोष' के नामसे १९३६ में प्रकाशित किया।