पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 23.pdf/२३६

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
१९८
सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय

९ सितम्बर, रविवार

जीससका चित्रमय वृत्तान्त और कविकी[१] 'मुक्तधारा' तथा 'डूबतुं वहाण' समाप्त किये। एक रतल वजन बढ़ा और अब १०१ हो गया है।

१६ सितम्बर, रविवार

सोमवारको देवदास, नारणदास[२], केशु[३] तथा कचों[४] मुझसे मिलने आये।[५] आज मौलाना शिबलीका पैगम्बरको जीवनी, भाग—१ समाप्त किया।

डा॰ मुहम्मद अलीकी 'कुरान' की प्रस्तावना समाप्त की।

२८ सितम्बर, शुक्रवार

इस सप्ताह में विवेकानन्दका 'राजयोग' तथा चंपकराय जैनकी 'धर्मोनी एकता' समाप्त की। आज पैगम्बरकी जीवनी (मौलाना शिबली रचित) समाप्त की।

३० सितम्बर, रविवार

कल निकल्सन रचित 'मिस्टिक्स ऑफ इस्लाम' पढ़ना शुरू किया और आज समाप्त कर दिया। आज 'गीता कोश' की पक्की पाण्डुलिपि तैयार करनी शुरू की। कल 'सहाबा इकराम, भाग—२' पढ़ना शुरू किया तथा उर्दू वाचनमाला भाग—५ के अवशिष्ट भागको पढ़ना शुरू किया। पॉल कैरसकी 'गोस्पॅल ऑफ बुद्ध' पढ़ना शुरू किया। आज मेजर जोन्स आखिरी नमस्कार करने आये।

७ अक्तूबर, रविवार

इस सप्ताह पॉल कैरसकी 'गोस्पॅल ऑफ बुद्ध' समाप्त की। बुद्धपर राइस डेविड्सके हिबर्ट भाषण पढ़ रहा हूँ। आज अमीर अलीकी 'स्पिरिट ऑफ इस्लाम' पढ़ना शुरू किया। 'गीता-कोश' की पक्की पाण्डुलिपि तैयार करनेका काम आज चल रहा है। आज जमनालालजीसे फलोंकी टोकरी प्राप्त हुई। 'छान्दोग्योपनिषद्' समाप्त हो गया। 'बृहदारण्यक' उपनिषद् पढ़ना शुरू किया।

१४ अक्तूबर, रविवार

बुधवारको बा, अवन्तिकाबाई, जमनालालजी तथा सवटीबाई मिलने आये। [राइस] डेविड्स के बुद्ध सम्बन्धी हिबर्ट भाषण पूरे किये। सर ऑलिवर लॉजकी 'मॉडर्न प्राबलम्स' पढ़ रहा हूँ।

  1. रवीन्द्रनाथ ठाकुर।
  2. नारणदास गांधी।
  3. केशवलाल, मगनलाल गांधीके पुत्र।
  4. कृष्णदास।
  5. इसका संक्षिप्त विवरण यंग इंडिया में प्रकाशित हुआ था। देखिए परिशिष्ट ५।