पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 23.pdf/६५८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
६२०
सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय


६ अप्रैल : 'नवजीवन' का सम्पादन-भार सँभाला। वर्ग क्षेत्र विधेयक (क्लास एरिया बिल) पर तीसरा वक्तव्य।

११ अप्रैल : कौंसिल-प्रवेशसे सम्बन्धित वक्तव्यका पहला मसविदा तैयार किया।

१३ अप्रैल : मोतीलाल नेहरूको कौंसिल-प्रवेशसे सम्बन्धित वक्तव्य के पहले मसविदेकी प्रति भेजी।

१६ अप्रैल : गांधीजीने 'हिन्दू' के प्रतिनिधिसे हुई भेंटमें वाइकोम सत्याग्रह के बारेमें अपने विचार व्यक्त किये।

२३ अप्रैल : कार्य समितिको बैठक में गये। श्रीनिवास शास्त्री गांधीजी से मिलने आये।

२४ अप्रैल : 'डेली एक्सप्रेस' के प्रतिनिधिसे हुई भेंट में स्वराज्यपर विचार व्यक्त किये।

१ मई : भूख से ग्रस्त मोपलोंकी मदद के लिए हिन्दुओंसे अपील।

४ मई के पूर्व काठियावाड़ राजनीतिक परिषद् के सम्बन्ध में वक्तव्य।