पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 35.pdf/५९७

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

 

सामग्री के साधन-सूत्र

गांधी स्मारक संग्रहालय, नई दिल्ली : गांधी साहित्य और गांधीजी से सम्बन्धित कागजपत्रोंका केन्द्रीय संग्रहालय तथा पुस्तकालय; देखिए खण्ड १, पृष्ठ ३५९।

नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय।

साबरमती संग्रहालय : पुस्तकालय तथा संग्रहालय; जिसमें गांधीजीके दक्षिण आफ्रिकी काल तथा १९३३ तकके भारतीय कालसे सम्वन्धित कागजात रखे हैं; देखिए खण्ड १, पृष्ठ ३६०।

'अमृतबाजार पत्रिका' : कलकत्तासे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

'आज' : वाराणसीसे प्रकाशित हिन्दी दैनिक।

'ट्रिब्यून' : लाहौरसे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

'नवजीवन' : (१९१९-१९३१) गांधीजी द्वारा सम्पादित और अहमदाबादसे प्रकाशित गुजराती साप्ताहिक।

'प्रजाबन्धु' : अहमदाबादसे प्रकाशित गुजराती साप्ताहिक।

'यंग इंडिया' : (१९१८-३१) : अहमदाबादसे प्रकाशित अंग्रेजी साप्ताहिक। सम्पादक : मो॰ क॰ गांधी; प्रकाशक : मोहनलाल मगनलाल भट्ट।

'समाज' : कटकसे प्रकाशित उड़िया साप्ताहिक; अप्रैल, १९३० से दैनिकके रूपमें प्रकाशित।

'सर्चलाइट' : पटनासे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

'सीलोन आब्जर्वर ' : लंकासे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

'सीलोन डेली न्यूज' : लंकासे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

'हिन्दी नवजीवन' : गांधीजी द्वारा सम्पादित और अहमदाबादसे प्रकाशित हिन्दी साप्ताहिक।

'हिन्दुस्तान टाइम्स' : नई दिल्ली से प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

'हिन्दू' : मद्राससे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

उड़ीसा सरकारके रेकार्ड

महादेव देसाईकी हस्तलिखित डायरी : जो स्वराज्य आश्रम, बारडोली में सुरक्षित है।

'ए बंच ऑफ ओल्ड लेटर्स', (अंग्रेजी) : जवाहरलाल नेहरू, एशिया पब्लिशिंग हाउस, बम्बई १९५८।