पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 35.pdf/६०२

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
५७४
सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय
२३ दिसम्बर : मद्रासकी खादी और हिन्दी प्रदर्शनीमें भाषण।
२३ से २८ दिसम्बर : मद्रासमें कांग्रेस नेताओंके साथ बातचीत।
२६ दिसम्बर : मद्रासमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसका वार्षिक अधिवेशन आरम्भ हुआ।
२७ दिसम्बर : दक्षिण आफ्रिकाके भारतीयोंसे सम्बन्धित गांधीजीके द्वारा तैयार किया गया प्रस्तावका मसविदा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।
२८ दिसम्बर : बम्बईके लिए रवाना।
२९ दिसम्बर : हकीम अजमलखाँकी मृत्यु।
३० दिसम्बर : बम्बई पहुँचे; हिन्दू-मुस्लिम एकता और स्वाधीनता सम्बन्धी कांग्रेसके प्रस्तावों पर पत्र-प्रतिनिधिसे भेंट।
३१ दिसम्बर : साबरमती पहुँचे।

१९२८

१ से २१ जनवरी : गांधीजी सत्याग्रह आश्रम, साबरमतीमें रहे।
७ जनवरी : नेशनल मुस्लिम यूनिवर्सटी, दिल्लीको सन्देश।
जनवरी (द्वितीय सप्ताह) : अन्तर्राष्ट्रीय संघकी परिषदके सदस्य और मित्र। ३ दिन तक आश्रममें रहे।
१५ जनवरी : गुजरात विद्यापीठ, अहमदाबादके दीक्षान्त समारोह में भाषण।
२२ जनवरी : पोरबन्दरमें चतुर्थ काठियावाड़ राजनीतिक परिषदमें भाषण।
२३ जनवरी : वरतेजमें।
२४ जनवरी : वरतेजमें अस्पृश्योंके लिए एक मन्दिरका शिलान्यास किया; मोरबीमें भाषण।
२७ जनवरी : गांधीजीके तीसरे पुत्र रामदासका साबरमतीमें विवाह। गुजरात विद्यापीठके विधान में परिवर्तन के लिए गांधीजीका सुझाव।
३० जनवरी : साइमन कमीशन के विरोधमें हो रही हड़तालकी सफलता की कामना की।
३१ जनवरी : गुजरात महाविद्यालय के छात्रोंके साथ रहनेके लिए चले गये।