पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 6.pdf/१२५

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

 

९९. परिपत्र[१] : लोकसभाके सदस्योंकी बैठकके लिए

लोकसभा
नवम्बर ५, १९०६

प्रिय महोदय,

अगले बुधवार ७ तारीख की शामको ६ बजे सदनके उदारदल, मजदूरदल और राष्ट्रीय-दलके सदस्योंकी एक बैठक बृहत् सभा भवनमें होगी। उसमें ट्रान्सवाल विधान परिषद द्वारा स्वीकृत एशियाई अधिनियम संशोधन अध्यादेशके सम्बन्धमें वहाँसे आये हुए ब्रिटिश भारतीय शिष्टमण्डलकी बात सुनी जायेगी और प्रस्ताव पास किया जायेगा।

प्रतिनिधियोंकी रायमें, उस अध्यादेशसे ट्रान्सवालके ब्रिटिश भारतीय प्रवासियोंकी स्थिति बोअर शासनकालसे भी अधिक खराब और काफिरोंकी स्थितिसे भी बदतर हो जाती है।

उनकी मान्यता है कि उक्त अध्यादेश ब्रिटिश मन्त्रियों द्वारा बार-बार किये गये वादों और ब्रिटिश परम्पराओंके विरुद्ध है।

हम नीचे हस्ताक्षर करनेवालोंको भरोसा है कि आप बैठकमें आनेकी कृपा करेंगे।

आपके विश्वस्त,

हेनरी कॉटन आर॰ लेहमन
एच॰ कॉक्स जे॰ एम॰ रॉबर्ट्सन
चार्ल्स डब्ल्यू॰ डिल्क ए॰ एच॰ स्कॉट
चार्ल्स श्वान जे॰ वार्ड
टाइप की हुई दफ्तरी अंग्रेजी प्रतिकी फोटो नकल (एस॰ एन॰ ४४८२) से।
  1. इसका मसविदा गांधीजीने तैयार किया था। देखिए "पत्र : सर चार्ल्स श्वानको", पृष्ठ १०८।