पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 6.pdf/१९५

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

१६४. पत्र: सर हेनरी कॉटनको

होटल सेसिल
लन्दन
नवम्बर १३, १९०६

प्रिय सर हेनरी,

आपकी इस मासकी १२ तारीखकी पर्ची मिली, धन्यवाद। आपके नाम लिखे एक पृथक् पत्रसे[१] आपको मालूम हो गया होगा कि श्री मॉर्लेने अगले सप्ताह बृहस्पतिवारको शिष्टमण्डलसे भेंट करना स्वीकार कर लिया है। इसे देखते हुए आयोगकी नियुक्ति के सम्बन्ध में लॉर्ड एलगिनके निर्णयपर सवाल करना क्या असामयिक न होगा?

आपका सच्चा,

सर हेनरी कॉटन
४५, सेंट जॉन्स वुड पार्क, एन० डब्ल्यू ०

टाइप की हुई दफ्तरी अंग्रेजी प्रतिकी फोटो नकल (एस० एन० ४५५५) से।

१६५. पत्र : एल० एम० जेम्सको

[होटल सेसिल
लन्दन]
नवम्बर १३, १९०६

प्रिय श्री जेम्स,

आपका इसी १२ तारीखका पत्र मिला। ९ तारीखके 'टाइम्स' में लॉर्ड एलगिनसे भेंटका एक संक्षिप्त विवरण आपने पढ़ा होगा।

हमें श्री मॉर्लेसे इसी २२ तारीखको भेंट करना है। इस बातकी कुछ आशा है कि एक आयोगकी नियुक्ति हो जायेगी। मेरा खयाल है, आपको अपनी ओरसे विदेश कार्यालयको एक स्मरणपत्र भेज देना चाहिए।

आपका सच्चा,

श्री एल० एम० जेम्स

चीनी वाणिज्य दूतावास

पोर्टलैंड प्लेस, डब्ल्यू०

टाइप की हुई दफ्तरी अंग्रेजी प्रतिकी फोटो नकल (एस० एन० ४५५६) से।

  1. यह उपलब्ध नहीं है।