पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 6.pdf/५५८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

 

तारीखवार जीवन-वृत्तान्त
(१९०६—१९०७)
१९०६

अक्तूबर २० : गांधीजी और श्री हाजी वजीर अलीका शिष्टमण्डल साउथैम्प्टन, इंग्लैंडमें पहुँचा। गांधीजीसे 'ट्रिब्यून' और 'मॉर्निंग लीडर' के प्रतिनिधियों की भेंट। दादाभाई नौरोजीसे भेंट।
अक्तूबर २१ : शिष्टमण्डल लन्दन पहुँचा। प्रोफेसर परमानन्दके साथ गांधीजी जे॰ एच॰ पोलकके पास गये और उस दिन उन्हींके साथ रहे।

पण्डित श्यामजी कृष्णवर्मासे भेंट।

अक्तूबर २२ : गांधीजीका 'टाइम्स' को दक्षिण आफ्रिकामें एशियाइयोंकी कथित बाढ़ के सम्बन्धमें पत्र। एशियाई कानून संशोधन अध्यादेशके विरुद्ध ट्रान्सवालके ब्रिटिश भारतीयोंके संघर्षके समर्थन में नेटाल भारतीय कांग्रेसका प्रस्ताव।

अक्तूबर २५ के पूर्व : गांधीजी सर मंचरजी भावनगरीसे मिले।

अक्तूबर २५ : 'साउथ आफ्रिका' के प्रतिनिधिकी भेंट। श्री अलीको देखने लेडी मार्गरेट अस्पताल गये।
अक्तूबर २५ : उपनिवेश उपमन्त्री विन्स्टन चर्चिलने ब्रिटिश लोकसभामें कहा कि नेटाल नगरपालिका मताधिकार विधेयक उपनिवेश मन्त्रीके विचाराधीन है।
अक्तूबर २६ : गांधीजी सर विलियम वेडरबर्न और दादाभाई नौरोजीसे मिले। भारत में बंग-भंगका प्रथम वर्ष-दिवस शोक-दिवसके रूपमें मनाया गया।
अक्तूबर २७ : गांधीजीसे रायटरके प्रतिनिधिकी भेंट। गांधीजी सर मंचरजी भावनगरी और सर जॉर्ज बर्डवुडसे मिले।

अक्तूबर ३० : सर मंचरजी भावनगरीसे भेंट।

अक्तूबर ३१ : उपनिवेश मन्त्री लॉर्ड एलगिनको भेजनेके लिए प्रार्थनापत्रका मसविदा बनाया। सर रिचर्ड सॉलोमनसे लोकसभा में भेंट।
नवम्बर १ : राष्ट्रीय भारतीय संघ (नेशनल इंडियन असोसिएशन) द्वारा आयोजित स्वागत-समारोह में उपस्थित।

'साउथ आफ्रिका' के प्रतिनिधिकी भेंट।

नवम्बर ३ : लन्दनके भारतीय संघ और अखिल इस्लाम संघकी बैठकोंमें भाग लिया।
नवम्बर ६ : एफ॰ एच॰ ब्राउन, सर कर्ज़न वाइली और अमीर अलीसे भेंट।

नवम्बर ७ : संसद सदस्योंके सम्मुख भाषण।

नवम्बर ८ : शिष्टमण्डलकी लॉर्ड एलगिनसे भेंट।

नवम्बर ९ : गांधीजी और अली सर लेपेल ग्रिफिन और लॉर्ड जॉर्ज हैमिल्टनसे मिले।

नवम्बर १० : गांधीजीकी बर्नार्ड हॉलैंडसे भेंट।