पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 6.pdf/५५७

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

 

सामग्री के साधन-सूत्र

कलोनियल ऑफिस रेकर्ड्स : उपनिवेश-कार्यालय, लन्दनके पुस्तकालय में सुरक्षित कागजात। देखिए खण्ड १, पृष्ठ ३५९।
गांधी स्मारक संग्रहालय, नई दिल्ली : गांधी साहित्य और सम्बन्धित कागजातका केन्द्रीय संग्रहालय तथा पुस्तकालय। देखिए खण्ड १, पृष्ठ ३५९।
'इंडिया' (१८९०–१९२१) : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकी ब्रिटिश समिति, लन्दन द्वारा प्रकाशित। देखिए खण्ड २, पृष्ठ ४१०।
इंडिया ऑफिस ज्युडीशियल ऐंड पब्लिक रेकर्ड्स : भूतपूर्व इंडिया ऑफिसके पुस्तकालय में सुरक्षित भारतीय मामलोंसे सम्बन्धित कागजात और प्रलेख, जिनका सम्बन्ध भारत-मन्त्रीसे था।
'इंडियन ओपिनियन' (१९०३-६१) : साप्ताहिक पत्र, जिसका प्रकाशन डर्बनमें आरम्भ किया गया; किन्तु जो बादको फीनिक्समें ले जाया गया। यह १९१४ में गांधीजीके दक्षिण आफ्रिकासे रवाना होने तक लगभग उन्हीं के सम्पादकत्वमें रहा।
'जरनल ऑफ द ईस्ट इंडिया असोसिएशन' : असोसिएशन का मुखपत्र, जो १८६७ में आरम्भ किया गया।

'मॉर्निंग लीडर' (१९०२– ) : लन्दनसे प्रकाशित दैनिक पत्र।

'नेटाल ऐडवर्टाइज़र' : डर्बनका दैनिक पत्र।

'नेटाल मर्क्युरी' (१८५२— ) : डर्बनका दैनिक पत्र।

साबरमती संग्रहालय, अहमदाबाद : पुस्तकालय तथा संग्रहालय, जिनमें गांधीजीके दक्षिण आफ्रिकी काल और १९३३ तक के भारतीय कालसे सम्बन्धित कागजात सुरक्षित हैं। देखिए खण्ड १, पृष्ठ ३६०।

'साउथ आफ्रिका' (१८८९– ) : लन्दनसे प्रकाशित साप्ताहिक पत्र।

'स्टार': जोहानिसबर्ग से प्रकाशित सांध्य दैनिक पत्र।

'टाइम्स' (१७८८– ) : लन्दनसे प्रकाशित दैनिक पत्र।

'ट्रिब्यून' (१९०६–१९०८) : लन्दन से प्रकाशित दैनिक पत्र।