पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 8.pdf/३९१

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

२११. नेटालके फलवालोंको सूचना

नेटालके जो फल व्यापारी ट्रान्सवालसे ताल्लुक रखते हैं उन्हें नाचीज[१] आदि फल भेजनेमें बड़ी सावधानी रखनी चाहिए। यदि एक पेटीमें पाँच प्रतिशतसे अधिक दागी नाचीजें हों, तो ट्रान्सवालके अधिकारी उसे रद कर देते हैं और पूरा लदान बेकार करार दे दिया जाता है। सीधा रास्ता तो यह है कि फलोंको जाँच कर लादा जाये। यदि ऐसा न किया जायेगा तो नुकसानकी सम्भावना है।

[ गुजरातीसे ]
इंडियन ओपिनियन, ११-७-१९०८

२१२. स्त्री-कैदियोंके बाल

कांग्रेसने नेटालकी सरकारको स्त्री-कैदियोंके बाल काटे जानेके बारेमें जो-कुछ लिखा था, उसका सन्तोषजनक उत्तर मिला है।

सरकारने स्त्रियोंके बाल न काटनेका हुक्म दे दिया है।

[ गुजरातीसे ]
इंडियन ओपिनियन, ११-७-१९०८

२१३. आजका व्यंग्य-चित्र

तारीख २५ के 'रैंड डेली मेल' में संघर्षसे सम्बन्धित एक व्यंग्य-चित्र प्रकाशित हुआ है। हम इस अंक अंग्रेजी संस्करणमें वह चित्र दे रहे हैं।[२] उसमें जनरल स्मट्सको सँपेरे और भारतीय कौमको नागके रूप में दिखाया गया है। 'डेली मेल' के चित्रकारने चित्रके नीचे अंग्रेजीमें जो परिचय लिखा है, उसका अर्थ यह है कि सँपेरा बीन बजाकर नागको वशमें करनेकी कोशिशमें लगा है, किन्तु नाग नहीं फँसता।

[ गुजरातीसे ]
इंडियन ओपिनियन, ११-७-१९०८
 
  1. नीबूकी जातिका कड़े छिलकेवाला एक फल।
  2. देखिए चित्र सामने।
८-२३