पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 8.pdf/५४९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।



सामग्रीके साधन-सूत्र

कलोनियल ऑफिस रेकर्ड्स: उपनिवेश-कार्यालय, लन्दनके पुस्तकालयमें सुरक्षित कागजात। देखिए, खण्ड १, पृष्ठ ३५९।

इंडिया( १८९०-१९२१ ): भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकी लन्दन-स्थित ब्रिटिश समिति द्वारा प्रकाशित साप्ताहिक पत्र। देखिए, खण्ड २, पृष्ठ ४१०।

इंडिया ऑफिस ज्यूडिशियल ऐंड पब्लिक रेकर्ड्स: भूतपूर्व इंडिया ऑफिसके पुस्तकालयमें सुरक्षित भारतीय मामलोंसे सम्बन्धित वे कागजात और प्रलेख जिनका सम्बन्ध भारत-मन्त्रीसे था।

इंडियन ओपिनियन( १९०३-६१ ): साप्ताहिक-पत्र जिसका प्रकाशन डर्बनमें आरम्भ किया गया; किन्तु जो बादमें फीनिक्स ले जाया गया। इसमें अंग्रेजी और गुजराती, दो विभाग होते थे। प्रारम्भमें हिन्दी और तमिल विभाग भी थे।

जीवननुं परोढ: गुजराती पुस्तक, लेखक प्रभुदास गांधी, प्रकाशक नवजीवन कार्यालय, अहमदाबाद; हिन्दी संस्करण, जीवन-प्रभात, सस्ता साहित्य मण्डल, नई दिल्ली, १९५४।

महात्मा गांधीना पत्रो: सम्पादक, डी० एम० पटेल; सेवक कार्यालय, अहमदाबाद; १९२१।

प्रिटोरिया आर्काइव्ज़: प्रिटोरियामें दक्षिण आफ्रिकी सरकारके कागजातका संग्रहालय। यहाँ प्रधानमन्त्री और ट्रान्सवाल-गवर्नरके कागज-पत्रोंके साथ-साथ अन्य कागजात भी संग्रहीत हैं।

रैंड डेली मेल: जोहानिसबर्गका दैनिक।

साबरमती संग्रहालय, अहमदाबाद: गांधीजीके दक्षिण आफ्रिकी काल और १९३३ तकके भारतीय कालके कागज-पत्रोंका संग्रहालय तथा पुस्तकालय। देखिए खण्ड १, पृष्ठ ३६०।

स्टार: जोहानिसबर्गका सांध्य दैनिक।

ट्रान्सवाल लीडर: जोहानिसबर्गका दैनिक।

संडे टाइम्स: जोहानिसबर्गसे प्रति रविवारको सुबह प्रकाशित होनेवाला साप्ताहिक-पत्र।