पृष्ठ:साम्राज्यवाद, पूंजीवाद की चरम अवस्था.djvu/१३४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

 

मुख्य आर्थिक क्षेत्र क्षेत्रफल आबादी
लाख वर्ग किलोमीटरों में लाखों में
१) मध्य यूरोपीय ……… २७६
(२३६)[१]
३,८८०
(१,४६०)
२) ब्रिटिश ……… २८९
(२८६)[१]
३,९८०
(३,५५०)
३) रूसी ……… २२० १,३१०
४) पूर्वी एशियाई ……… १२० ३,८९०
५) अमरीकी ……… ३३० १,४८०

हम देखते हैं कि तीन क्षेत्र ऐसे हैं जहां पूंजीवाद बहुत विकसित है (यातायात, व्यापार तथा उद्योग के साधनों के विकास का उच्च स्तर) : मध्य यूरोपीय, ब्रिटिश तथा अमरीकी क्षेत्र। इन्हीं में वे तीन राज्य हैं जिनका दुनिया पर प्रभुत्व कायम है : जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन तथा संयुक्त राज्य अमरीका। इन देशों के बीच साम्राज्यवादी प्रतिद्वंद्विता तथा संघर्ष ने अत्यंत उग्र रूप धारण कर लिया है क्योंकि जर्मनी का क्षेत्रफल बहुत ही नगण्य और उसके उपनिवेशों की संख्या बहुत थोड़ी है; "मध्य यूरोप" की रचना अभी तक भविष्य की बात है, भीषण संघर्ष


१३४

  1. १.० १.१ कोष्ठकों के अंदर वाले आंकड़े उपनिवेशों के क्षेत्रफल तथा उनकी जनसंख्या के सूचक हैं।,