पृष्ठ:हड़ताल.djvu/१७४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क २]
[दृश्य २
हड़ताल

राउस

[क्रोधातुर भाव से]

सिम हारनेस समझ बूझ कर बोलता है। हमें अख़तियार दो कि लंदन वालों से समझौता करलें। मैं बोलना नहीं जानता, लेकिन कहता हूँ इस सत्यानासी बिपत्ति का अन्त कर दो।

[वह अपने मफलर को लपेटता है, सिर को पीछे की ओर झटक कर मंच से उतर पड़ता है। मजूर दल तालियाँ बजाता हुआ आगे बढ़ता है। आवाजें आती हैं-"बस, इतना बहुत है, यूनियन की जाय!" "हारनेस की जय!" उसी वक्त रॉबर्ट मंच पर आता है। सब चुप हो जाते हैं।]

लोहार

हम तुम्हारी बात नहीं सुनना चाहते। मत बको।

हेनरी राउस

नीचे आवो।

[यों हाँक लगाते हुए समूह मंच की ओर चलता है]

१६५