पृष्ठ:हड़ताल.djvu/१८९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क २]
[दृश्य २
हड़ताल

हेनरी राउस

तुम ने सच कहा, जॉर्ज, बिलकुल सच!

[लोग दबी ज़बान से हामी भरते हैं]

राउस

हम लोग अन्धे नहीं हैं, अन्धा रॉबर्ट है! तुम लोग कब तक उस का मुँह ताकते रहोगे?

हेनरी राउस, बल्जिन, डेविस

उसे धता बताना चाहिए।

[और लोग भी यही हाँक लगाते हैं]

इवैन्स

[झल्लाकर]

गिरे हुए आदमी को ठोकर मारते तुम्हें शर्म नहीं आती?

हेनरी राउस

ज़बान बन्द करो।

१८०