पृष्ठ:हड़ताल.djvu/२२४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क ३]
[दृश्य १
हड़ताल

एनिड

[क्रोध और आवेश से]

क्यों कोसती हो? मेरे पिता तो इस मनहूस हड़ताल के कारण आप ही बेहाल रो रहे हैं!

मैज

[कठोर गर्व के साथ]

तब उनसे कह दो मिसेज़ रॉबर्ट मर गई। इससे उन्हें फ़ायदा होगा।

एनिड

चली जाव।

मैज

जब कोई हमारे पीछे पड़ता है तो हम भी उसके पीछे पड़ जाते हैं।

[वह यकायक तेज़ी से एनिड की तरफ बढ़ती है, उसकी आँखें छोटी मेज़ पर रक्खे हुए बच्चे के फ्रॉक पर जमी हुई हैं। एनिड फ्रॉक को उठा लेती है, मानो वह बच्चा ही

२१५