पृष्ठ:हड़ताल.djvu/२२५

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क ३]
[दृश्य १
हड़ताल

मैज

हो। दोनों आँखें मिलाए एक गज़ के अन्तर पर खड़ी हो जाती है।]

मैज

[कुछ मुसकरा कर फ्रॉक की तरफ़ इशारा करते हुए]

अच्छा यह बात है! यह उसके बच्चे का फ्रॉक है। यह बहुत अच्छा है कि आपको उसकी माँ की रक्षा करनी पड़ेगी। उसके बच्चों की नहीं। बुढ़िया बहुत दिनों तक आपको कष्ट न देगी।

एनिड

चली जाव।

मैज

मैं आपसे उसका सँदेशा कह चुकी।

[वह फिर कर हॉल में चली जाती है। जब तक चली नहीं जाती एनिड निश्चल खड़ी रहती है तब मेज़ पर झुक कर उस फ्रॉक के ऊपर अपना सर झुका लेती है जिसे वह अभी तक लिए हुए है। दुहरे दरवाज़े खुलते हैं और ऐंथ्वनी मन्द गति से आते हैं। वह अपनी लड़की के सामने

२१६