पृष्ठ:हड़ताल.djvu/२७

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क १]
[दृश्य १
हड़ताल

अन्डरवुड

हाँ।

वाइल्डर

लेकिन वे राह पर नहीं आए, और हमारी दशा दिन-दिन बिगड़ती जाती है––हमारे ग्राहक टूटते जाते हैं––हिस्सों का दर घटता जाता है।

स्केंटलबरी

[सिर हिलाकर]

हा हा!

वेंकलिन

क्यों टेंच, इस हड़ताल से हमें कितना घाटा हुआ?

टेंच

पचास हजार से ऊपर।

स्केंटलबरी

[दुख से]

यह बात है!

१८