पृष्ठ:हड़ताल.djvu/२६

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क १]
[दृश्य १
हड़ताल

बाइल्डर

यह हमारा सौभाग्य है कि मज़दूरों को राबर्ट जैसा कट्टर उपद्रवी नेता मिल गया।

[सब चुप हो जाते हैं]

वेंकलीन

[ऐंथ्वनी को देखकर]

अब!

वाइल्डर

[चिड़-चिड़ाता हुआ बोल उठता है]

पूरी आफ़त है। हम लोग जिस स्थिति में पड़ गए हैं, मैं उसे नहीं पसन्द करता। मैं बहुत दिनों से यही कहता आ रहा हूँ।

[वेंकलिन को देखकर]

जब वेंकलिन और मैं क्रिसमस के पहिले यहाँ आए थे, तो ऐसा मालूम होता था कि मज़दूर लोग राह पर आ जायँगे। तुम्हारा भी तो यही विचार था अन्डरवुड।

१७