पृष्ठ:हड़ताल.djvu/८०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क १]
[दृश्य १
हड़ताल

एनिड

हम लोगों के लिए यह स्थिति बहुत ही भयंकर है। अगर आप मैनेजर की स्त्री होते, और यहाँ का सारा हाल अपनी आँखों से देखते, तो आपकी आँखें खुल जातीं।

ऐंथ्वनी

सच?

एनिड

हमें सारी दुर्गति देखनी पड़ती है। आपको मेरी नौकरानी एनी का ख्याल आता है, जिसने रॉबर्ट से विवाह किया था?

[ऐंथ्वनी सिर हिलाता है]

उसकी दशा बहुत ही खराब है। उसको दिल की बीमारी है। जब से हड़ताल शुरू हुई, उसे ठीक भोजन भी नहीं मिल रहा है। मेरी आँखों देखी बात है, दादा।

ऐंथ्वनी

ग़रीब है बेचारी, उसे जिस चीज़ की ज़रूरत हो दे दो।

७१