पृष्ठ:हड़ताल.djvu/९४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क १]
[दृश्य १
हड़ताल

टेंच

[धीमी आवाज़ में बिल्कुल गिड़गिड़ा कर]

अगर आप कोई समझौता कर लेते, तो मेरा चित्त बहुत कुछ शान्त हो जाता।

[वह सिर उठाकर ऐंथ्वनी को देखता है, जो स्थिर भाव से बैठा रहता है।]

सचमुच इस से मुझे बड़ी चिन्ता हो रही है। मुझे कई रातों से अच्छी नींद नहीं आई।

[ऐंथ्वनी उसके चहरे की ओर ताकता है, तब धीरे से सिर हिलाता है।]

टेंच

[निराश होकर]

आप को मंजूर नहीं है?

[वह काग़ज़ों को सँभालता रहता है। फ्रॉस्ट ह्विस्की और सोडा एक किश्ती में लाता है और ऐंथ्वनी के दहने हाथ के पास रख देता है। वह ऐंथ्वनी को चिन्तित आँखों से देख कर अलग खड़ा हो जाता है।]

फ्रॉस्ट

क्या आप कोई चीज़ न खायेंगे?

८५