पृष्ठ:हड़ताल.djvu/९५

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क १]
[दृश्य १
हड़ताल

[ऐंथ्वनी सिर हिलाकर नहीं करता है।]

आपको मालूम है कि डॉक्टर ने आप से क्या कहा था?

ऐंथ्वनी

हाँ मालूम है।

[फ्रॉस्ट यकायक उसके समीप चला जाता है, और धीमी आवाज़ में बोलता है।]

फ्रॉस्ट

हुजूर, इस हड़ताल ने आप को बहुत चिन्ता में डाल रक्खा है। आप नाहक इस के पीछे इतने हैरान हो रहे हैं।

[ऐंथ्वनी कुछ शब्द मुँह से निकालता है जो सुनाई नहीं देते।]

बहुत अच्छा, हुज़ूर।

[वह घूमकर हॉल में चला जाता है। टेंच दोबारा बोलने की चेष्टा करता है, लेकिन सभापति से आँखें मिल जाने के कारण आँखें नीची कर लेता है। तब उदास भाव से घूम कर वह भी चला जाता है। ऐंथ्वनी अकेला रह जाता है। वह गिलास उठाता है, उसे हिलाता है, और एक साँस में पी जाता है। तब गहरी साँस लेकर उसे रख देता है और अपनी कुर्सी पर तकिया लगा लेता है।]

पर्दा गिरता है

८६