पृष्ठ:हिंदी विश्वकोष भाग ३.djvu/१०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
इख़लास जोड़ना-इख़् तियार सरसरी


१६८९ इ०को इन्होंने अपने पिता तकरीब खान् के साथ महाराष्ट्र-नृपति सम्भाजी को कैद किया और तुलापुरमें औरङ्गजेब के सामने ला फांसीपर चढ़ाया था।
इख़लास जोड़ना (हिं० क्रि०) मैत्री उत्पन्न करना, दोस्ती लगाना।
इख़लासमन्द (अ० वि०) १ निर्व्याज, बेरिया, साफ़। २ हितकाम, मुशफ़िक, मेहरबान। ३ प्रियतम, आशना, हिला-मिला।
इख़लास रखना (हिं० क्रि०) १ निर्व्याज होना, साफ रहना। ३ प्रीति पालना, प्यार करना।
इखु (हिं०) इक्षु देखो।
इख तियार (अ० पु०) १ रुचि, पसन्दीदगी, मर्ज़ी। २ इच्छा, खुशी। ३ स्वतन्त्रता, आज़ादी। ४ संयम, ज़ब्त। ५ स्वत्व, हक़। ६ अधिकार, कब्ज़ा। ७ नियम, क़ायदा । ८ अधिकारपद, ओहदा।
इख़् तियार अदालत (अ० पु०) न्यायप्रभुत्व, हुक्म।
इख़् तियार अमल में लाना (हिं० क्रि०) नियम बांधना, क़ायदा लगाना।
इख़् तियार आम ( अ० पु० ) साधारणाधिकार, मामूली हुकूमत।
इख़् तियार-आमद-रफ़त् (अ० पु०) गमनागमन का स्वत्व, आने-जाने का हक़।
इख़् तियार-इबतिदायी (अ० पु०) प्रथमाधिकार, करना, औवल हुक्म।
इख़् तियार-उद-दीन-एक मुसलमान वीर। १२५६-५७ ई० को इन्होंने आक्रमण कर आसामदेश के कामरूप प्रान्तकी राजधानी छीनी। राजा पर्वतपर जा छिपे थे। इन्होंने वहां मसजिद बनवायी और बङ्गाल एवं कामरूपकी शाही पाया। किन्तु १२५७ ई०को हिन्दुवों ने पर्वतसे उतर इख़् तियार-उद्-दीन मलिक उस-बेगको घोर रूपसे आहत किया और समग्र सैन्यको बन्दी बनाया था।
इख़् तियार करना (हिं० क्रि०) १ चुनना, छांटना। २ करने की ठानना, इरादा बांधना। ३ अपने ऊपर लेना, हिम्मत बांधना, उठाना। ४ अवलम्ब पकड़ना, सहारे बैठना।
Vol III.3


इख़् तियार क़ानून् (अ० पु० ) नियमाधिकार, कानून् का ज़ोर।
इख़् तियार कामिल (अ० पु०) पूर्णाधिकार, पूरी हुकूमत।
इख़् तियार जायज़ (अ० पु.) स्वत्व, हक़, क़ानूनी कु़वत।
इख़् तियार-तजवीज़-कानून् (अ० पु०) व्यवस्थापक अधिकार, इजतिहादी ताक़त।
इख़् तियार तजवीज़-मुक़दमा (अ० पु०) व्यवहाराधिकार, इनसाफ़ी ज़ोर।
इख़् तियार-नाजायज़ (अ० पु०) अधर्म्याधिकार, ख़िलाफ क़ानून हुकूमत।
इख़् तियार नाफ़िज़ करना, इख़् तियार अमल में लाना देखो।
इख़् तियारपुर-युक्तप्रान्त के रायबरेली ज़िलेका एक नगर। इसे जहांनाबाद भी कहते हैं। इख़् तियारपुर रायबरेली नगरके निकट अक्षा २६° १३ ५० उ० तथा द्राघि० २१° १६१५ पू० पर अवस्थित है। इस नगरको जहान्-खान् ने प्रतिष्ठित किया था। इमारतमें रङ्गमहल, रौज़ा, बाज़ार और सराय प्रधान है। यहां गाढ़ा नामक स्थल वस्त्र बहुत अच्छा बनता है।
इख़् तियार मिलना (हिं० क्रि०) अधिकार प्राप्त हुकूमत पाना।
इख़् तियार मुतलक़ (अ० पु०) पूर्णाधिकार, पूरी पूरी हुकूमत।
इख़् तियार मुनसिफ़ी, इख़् तियार तजवीज़-मुक़दमा देखो।
इख़् तियार मुनासिब (अ० पु०) योग्याधिकार वाजिब हुक्म।
इख़् तियारमें होना (हिं० क्रि०) अपने अधिकारमें रहना, मर्ज़ी के मुवाफ़िक चलना।
इख़् तियार रखना (हिं० क्रि०) १ स्वत्व पाना, हक़ हासिल करना। २ योग्य होना, लायक बनना।
इख़् तियार-शौहरी (अ० पु०) पति-विषयक अधिकार, ख़ाविन्दका ज़ोर।
इख़् तियार सरसरी (अ० पु०) संक्षिप्ताधिकार, मुख़त्सर हुकूमत।