पृष्ठ:हिंदी विश्वकोष भाग ३.djvu/१६

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
१५
इछापुर-इज़हारनामा तहरीरी


इछापुर (इच्छापुर)- १ मन्द्राज प्रान्त के गञ्जाम जिले का एक नगर। यह अक्षा० १९° ६ ४° उ० और द्राधि० ८४° ४४ १० पू० बरहामपुर से आठ कोस दक्षिण-पश्चिम बड़ी सड़कपर अवस्थित है। नगर की भूमिका क्षेत्रफल ३७२० एकर है। तीन कोस दक्षिण-पश्चिम बोदागिरि (बौध्दगिरि) पर्वत विद्यमान है। पहले यहां मुसलमानी नायब रहते थे। २ बङ्गाल प्रान्तके चौबीस-परगने जिले का एक नगर। यह अक्षा० २२° २६ उ० और ट्राधि० ७८° २३ पू० पर अवस्थित है। इस नगर में सरकारी युद्धास्त्र निर्माणशाला बनी है। कलकत्ते से इष्टर्न बङ्गाल रेलवे का इछापुर ष्टेसन पौने नौ कोस पड़ता है।
इछामती- १ बङ्गाल प्रान्त के पावना जिले की एक नदी। यह पद्मा वा गङ्गा की शाखा लगती और पाबना शहर से सात मील दक्षिण-पूर्व दोगाछी ग्राम के पास बहती है। पाबना शहर पहुंच कर इछामती बड़ाल नदी सङ्गम के नीचे हुड़ासागरमें जा गिरती है। यह बत्तीस मील लम्बी है। वर्षाऋतु में इछामती प्रशस्त एवं सुन्दर देख पड़ती, किन्तु आठ मास सूखी ही-जैसी रहती है।
२ बङ्गाल प्रान्त के नदी या जिलेको एक नदी। यह माथाभंगा नदीकी शाखा है। कृष्णगञ्ज से निकल नदी या जिले में बहती हुयी, जब इछामती चौबीस परगना जिले आती, तब यमुना नाम पाती है। नदी बहुत गहरी है। बारहों महीने व्यापार के बड़े-बड़े नौका आ-जा सकते हैं।
इजतिनाब (अ० पु०) १ त्याग, वर्जन, परहेज, बचावा। २ स्वार्थत्याग, इनहिराफ़ नाहं। ३ व्रत, फ़ाका। ४ संयम, परहेजगारी। ५ वैराग्य, दरवेशी।
इजपुर-गुजरात प्रान्त महीकण्ठा-ज़िलेका अन्तर्गत एक राज्य। वार्षिक आय प्रायः छः हजार रुपया है। बड़ोदे के गायकवाड़ को कोयी ढायी सौ रुपया वार्षिक कर देना पड़ता है। इजपुर राज्य सप्तम श्रेणी में परिगणित है।
इजमाल (अ० पु०) १ संक्षिप्त वर्णन, मुख़्, तसर बयान्, संक्षेप, निचोड़। २ संयुक्ताधिकार, मिला हुआ क़ब्ज़ा।


इजमाली (अ० वि०) १ परिमित, सारभूत, मुख़् तर,खुलासा। २ संयुक्ताधिकार-भुक्त, जो कयी लोगों के क़ब्ज़े में हो।
इजरा (हिं० स्त्री०) भूमिविशेष, कोई ज़मीन्। जो भूमि जोतने-बोनेसे बिगड़ और कृषि के योग्य बनाने को परती पड़ जाती वही इजरा कहलाती है।
इजराय (अ० पु०) १ प्रचार-प्रतिपादन, गर्दिश देने का काम। २ निर्गम, निःसरण, बरामद, निकास।
इजलाफ़ (अ० पु०) नीचलोक, कमीने। यह शब्द 'जल्फ'का बहुवचन है।
इजलास (अ० स्त्री०) १ उपवेशन, बैठक। २ न्यायालय, अदालत, कचहरी।
इजलास करना (हिं० क्रि०) सभापति बनना, न्यायालय में बैठना, कचहरी लगाना, हुकूमत चलाना।
इजलास में (हि० क्रि० वि०) न्यायालय के मध्य, बर-सर-इजलास, कचहरी में बैठे-बैठे।
इज़हार (श० पु०) १ निवेदन, बयान्। २ समाचार, आगाही, जतावा। ३ साक्ष्य गवाही।
इज़हार करना (हिं० क्रि०) १ निवेदन सुनाना, अर्ज़ लगाना। २ प्रकाश में लाना, बताना। ३ प्रकाश्य रूपसे कहना, देखाना। ४ वर्णन निकालना, बयान् देना।
इज़हार-कानूनी (अ० पु०) अदालती बयान, न्यायालय में दिया जानेवाला साक्ष्य।
इज़हार जबानी (अ० पु०) वाचिक साक्ष्य, तक़रीरी गवाही, जो बात लिखी न गयी हो।
इज़हार तहरीरी (अ० पु०) लिखित साक्ष्य, क़लमी बयान्, जो बात लिखी गयी हो।
इज़हार देना (हिं० क्रि०) वर्णन करना, शहादत सुनाना।
इज़हारनवीस (अ० पु०) साक्ष्य लेखक, गवाही लिखनेवाला शख़्स।
इज़हारनामा (अ० पु०) विज्ञापन, साक्ष्यपत्र, इत्तिलानामा, एलान।
इज़हारनामा तहरीरी (अ० पु०) लिखित साक्ष्यपत्र, क़लमी एलान, लिखी हुयी गवाही का कागज़।