पृष्ठ:हिंदी विश्वकोष भाग ३.djvu/१७

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
१६
इज़हार लादावी-इज्ज़त देना


इज़हार लादावी (अ० पु०) स्वत्वप्रतिपादन-निषेध, मुतालवे का इनकार।
इज़हार लेना (हिं० क्रि०) साक्ष्यग्रहण करना, गवाह जांचना।
इज़हारसलामी (अ० पु०) साक्ष्यलेखक को दिया जानेवाला अन्याय्य पारितोषिक, नाजायज़ तौरपर इज़हार नवीसको दिया जानेवाला मेहनताना।
इजाज़त (अ० स्त्री०) १ अनुज्ञा, परवानगी। २ आज्ञा, रज़ामन्दी। ३ प्रत्यादेश, रज़ा, बिदा। ४ अनुमतिपत्र, हुक्मनामा, परवाना।
इज़ाजतख़ाह (अ० पु०) याचक, निवेदक, सायल, अर्ज़ी देनेवाला।
इजाज़त चाहना (हिं० क्रि०) जानेके लिये आज्ञा मांगना,रवाना होनेको छुट्टी मिलने की दरखास्त करना।
इजाज़त देना (हिं० क्रि०) १ आज्ञा करना, हुक्म निकालना। २ अनुमति प्रदान करना, छुट्टी बख़्शना। ३ गमनार्थ अनुमोदन करना, जानेके लिये छुट्टी बख़्शना। ४ स्वीकार करना, मान लेना। ५ अधिकार प्रदान करना, मुख् तार बनाना।
इजाज़तनामा (अ० पु०) आज्ञापत्र, हुक्मनामा।
इजाज़त-फ़रोख्त (अ० पु०) विक्रय करनेको अनुमति, बेचनेका हुक्म।
इजाज़त मिलना (हिं० क्रि०) आज्ञा प्राप्त करना, हुक्म पाना।
इजाज़त वापस लेना (हिं० क्रि०) अनुज्ञा फेरना, हुक्म लौटाना।
इज़ाफ़ा (अ० पु०) वृद्धि, बढ़ती।
इज़ार (फ़ा० स्त्री०) जङ्घात्राण, पायजामा, सुतना।

"लम्बी लम्बी टांगे फटी इजार।
बगल में बुक़चा चली बाजार॥" (लोकोक्ति)


इज़ारबन्द (फा० पु०) जङ्घात्राणका गुण, नारा, पायजामे की डोरी।
इज़ारबन्दका ढीला (हिं० वि०) कामासक्त, नफ़्सपरस्त, मस्त। (स्त्री०) इज़ारबन्द की ढीली।
इज़ारबन्द न खुलना (हिं० क्रि०) कामाशक्ति से दूर रहना, लंगोटा सज्जा रखना।


इज़ारबन्द पे हाथ डालना (हिं० क्रि०) जङ्वात्राण का गुण पकड़ना, नाड़ा खोलना।
इज़ारबन्दी रिश्ता (फा० पु०) स्त्रीस्पृहा, लहंगेका लगाव।
इजारा (अ० पु०) १ नियत धनपर बेचा या उठाया हुआ स्वाधिकार, मुक़रर क़ीमतपर फ़रोखत किया या किराये दिया हुवा हक़। २ पट्टा, ठेकेपर ली हुयी ज़मीन्। ३ एक व्यापार, बयका इख़् तियार-खास। "तोड़न आये चारा खेत्तपे इजारा।" (लोकोक्ति) ४ ग्राम वा प्रान्त के आयका पट्टा, गांव ज़िले की आमदनी का ठेका।
इजारा करना (हिं० कि०) अपने ऊपर लेना, जवाबदीह बनना।
इजारादार (अ० पु०) पट्टोलिकाधारी, पट्टेदार। २ एकाधिकारी, पूरा मालिक।
इजारा देना (हिं० क्रि०) पट्टोलिका सौंपना, ठेकेदार बनाना।
इजारानामा (अ० पु०) पट्टोलिका सरखत, ठेका।
इज़ाला (अ॰ पु०) १ विचालन, तगैयुर, सरकाव। २ व्याकरणानुसार लोप, इज्फ़, अक्षरगिराव।
इज़ाला-अमान् (अ० पु०) दण्डदान, जब्ती, कुर्क़ी।
इज़ाला करना (हिं० क्रि०) अपसरण, पहुचाना, हटाना।
इज़ाला विक्रय करना (हिं० कि०) कौमारीत्व उतारना, क्कारपत बिगाड़ना।
इज़ाला-हैसियत उर्फ़ी (अ० पु०) अपभाषण, हतक़, लालीका बिगाड़ना।
इज्ज़त (अ० स्त्री०) सत्कार, वक्र, बड़ायी।

“अपनी इज्ज़त अपने हाथ है।" (लोकोक्ति)


इज्ज़त उतारना, इज्ज़त बिगाड़ना देखो।
इज्ज़त करना (हिं० क्रि०) आदर देना, बड़ायी बताना।
इज्ज़त का लागू होना (हिं क्रि०) अपमान करने पर कमर बांधना, आबरू लेने की ठानना
इज्ज़त के पीछे पड़ना, इज्ज़त का लागू होना देखो।
इज्ज़तदार (अ० वि०) सम्मानित, आबरू रखनेवाला।
इज्ज़त देना (हिं० क्रि०) आदर खोना, छोटा बनना।