पृष्ठ:हिंदी विश्वकोष भाग ३.djvu/४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
इक़बालदावा-इकैठ


ई॰ को मूलतानके शासक खिज़र् खान् से जो युद्ध हुवा, उसमें इनका वध किया गया। इनके मरनेपर सुलतान् महमूद शाहने दिल्लीका साम्राज्य पाया था।
इक़बालदावा (अ॰ पु॰) दण्डाज्ञा-ग्रहण, हुक्म मान लेनेकी बात।
इक़बालमन्द (अ॰ वि॰) १ भाग्यशाली, क़िस्मती। २ शुभ, मुबारक, अच्छा।
इक़बालमन्दी (अ॰ स्त्री॰) सौभाग्य, नेकबख़्ती, लहर-बहर।
इक़राम (अ॰ पु॰) १ उपहार, भेंट। २ सम्मान, कदर्, इज़्‍ज़त।
इक़राम-उद्-दौला - लखनऊ नबाब वाजिद अली शाहके प्रधान मन्त्री। १८७९ ई॰ को इनकी मृत्यु हुयी थी।
इक़रार (अ॰ पु॰) १ स्वीकार, मञ्जूरी। २ प्रतिज्ञा, वादा। ३ क्रयविक्रय-नियम, बातचीत, ठेका। ४ स्वीकारपत्र, रसीद।
इक़रार करना (हिं॰ क्रि॰) वचन देना, वादा बदना। २ कहना, सुनाना। ३ स्वीकृत होना, मान लेना। ४ नियुक्त करना, लगाना।
इक़रारनामा (अ॰ पु॰) १ निर्धारण, फ़ैसला। २ प्रतिज्ञापत्र, तमस्सुक, टीप।
इक़रारनामा-बन्दोबस्त (अ॰ पु॰) १ शासनपत्र, इन्तज़ामका काग़ज़। २ सरकारके साथ मालगुज़ार और गाँवके हिस्सेदारका तमस्सुक।
इकरारनामा सालिसी (अ॰ पु॰) मध्यस्थ-प्रतिज्ञापत्र, पञ्चायती तमस्सुक।
इक़रारी (अ॰ वि॰) १ सम्मत, राज़ी। २ अनुमोदनकारी, मान लेनेवाला।
इकलड़ा (हिं॰ वि॰) एक गुणविशिष्ट, जो एकही डोरीसे बना हो। यह शब्द 'हार' का विशेषण है।
इकला, अकेला देखो
इकलाई (हिं॰ वि॰) १ वस्त्रविशेष, किसी किस्मका कपड़ा। एक पाटकी बारीक गोटा-किनारी लगी चादरको ईकलाई कहते हैं। २ निर्द्वन्द्वता, तनहायी, अकेलापन।


इकलोई (हिं॰ वि॰) एक हो लोई रखनेवाली, जो एकही तवेसे बनी हो। जिस कड़ाहीके पेंदे में एकही तवा होने से जोड़ नहीं लगता, उसका नाम इकलोई पड़ता है।
इकलौता (हिं॰ वि॰) एकाकी, अपने माँ-बापका अकेला, भाई-बहन न रखनेवाला।
इकल्ला, अकेला देखो।
इकवाई (हिं॰ स्त्रि॰) स्थूणी विशेष, किसी किस्मकी निहायी। यह अरन-जैसी बनती और एक ही ओर कोर लगती है।
इकसठ (हिं॰ वि॰) एकषष्टि, साठ और एक, ६१।
इकसर (हिं॰ वि॰) १ दूसरा पर्त न रखनेवाला। २ अकेला। (क्रि॰ वि॰) ३ प्रायः, अकसर।
इकसार (हिं॰ वि॰) १ समतल, हमवार, जो ऊँचा-नीचा न हो। २ समान, हमसर, बराबर। ३ सदृश, मिलता-जुलता।
इकसार करना (हिं॰ क्रि॰) १ समतल बनाना, हमवार निकालना, ऊँचा-नीचा मिटाना। २ खोदना और जोतना।
इकसूत (हिं॰ वि॰) एकत्र, इकट्ठा, मिला हुवा।
इकहत्तर (हिं॰ वि॰) एकसप्तति, सत्तर और एक, ७१।
इकहरा (हिं॰ वि॰) १ केवल, अकेला, एकही टुकड़ा रखनेवाला। २ एक विधानविशिष्ट, एक परदा रखनेवाला।
इकहरी लाग (हिं॰ स्त्री॰) त्रैराशिक, अरबा-मुतनासिबा।
इकहाई (हिं॰ क्रि॰ वि॰) १ साथ-साथ, एकही बारमें, सब मिलकर।
इकाई (हिं॰ स्त्री॰) एकाङ्क, वारिद, इकन।
इकादशी (हिं॰) एकादशी देखो।
इकान्त (हिं॰) एकान्त देखो।
इक़ा पण्डित-आगरा दुर्गके एक महाराष्ट्र सूबेदार। शाह आलम और माधवराव सेंधियाके समय सह विद्यमान रहे।
इकेला, अकेला देखो।
इकैठ, इकट्ठा देखो।