पृष्ठ:हिंदी विश्वकोष भाग ३.djvu/५

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
इकोत्तर-इक्कैड़


इकोत्तर (हिं॰) एकोत्तर देखो।
इकौंज (हिं॰ स्त्री॰) काकवन्ध्या, एक ही बार सन्तान उत्पन्न करनेवाली स्त्री, जिस औरतके दूसरी बार बच्चा न निकले। "बांझ अच्छी इकौंज बुरी।" (लोकोक्ति)
इकौता (हिं॰ पु॰) पादपर उत्पन्न होनेवाला स्फोट, पैर का फोड़ा।
इकौना (हिं॰ पु॰) १ मिश्रित अन्न, जो अनाज छँटा न हो।

२ युक्तप्रान्तके बहराइच ज़िलेका परगना। फ़ीरोज़ शाह तुग़लक़के समयतक इस प्रान्तपर लूटमार मचानेवाले बढ़इयोंका राज्य रहा। १३७४ ई॰ को जंवार राजपूत बरियार शाहने उक्त डाकूवोंको दबाया और शान्ति रखनेकी शर्तपर इस प्रान्तका दानपत्र सरकारसे लिखाया था। किन्तु सिपाही विद्रोहमें योग देनेसे यह राज्य ज़ब्त किया और कपूरथलाके महाराज तथा बलरामपुरके नवाबको सौंप दिया गया। १७१६ ई॰ को राजा प्रतापसिंहको समय इसी परगनेमें जो गंगवाल राज्य निकला, उसपर आज भी उनके वंशजोंका अधिकार बना है। रामजी, सिंधिया और कोहानी प्रधान नदी है। क्षेत्रफल २५९ वर्गमील लगता है। ब्राह्मण, अहीर और कुनबी अधिक रहते हैं। सीताग्राममें शाक्य-बुद्धमाताकी मूर्ति पुजती है। ३ अपने परगनेका शहर। यह नगर बहराईचसे २२ मील दूर बलरामपुरको जानेवाली सड़कपर अक्षा॰ २७ॱ ३३' ११" उ॰ तथा द्राघि॰ ८१ॱ ५९' ३८" पू॰ पर अवस्थित है। सिपाही विद्रोहके समय तक इकौनाके राजावोंका यही वासस्थान रहा।
इकौसी (हिं॰ वि॰) पृथक्, निराला, अलग।
इक्का (सं॰ पु॰) ईयते, इ-क्किप्-इत्-सिध्य-कटी यस्मात् पृषोदरादित्वात् तस्य कः। १ कट्साधन तृण विशेष, चटाई वग़ैरहके काम आनेवाली घास। २ वदरवृक्ष, बैरका पेड़।
इक्कबाल (सं॰ पु॰) सौभाग्यप्रद योगविशेष। ताजकके मतानुसार नवग्रहके केन्द्र (१, ४, ७, १०) अथवा पणफर (२, ५, ८, ११) में पड़ने और दूसरे


स्थान (३, ६, ९, १२) ख़ाली रहनेसे इक्कबाल योग आता है।
इक्कस (हिं॰ क्ली॰) ईर्ष्या, हसद, डाह। इक्कस करना, इक्कस रखना देखो।
इक्कस रखना (हिं॰ क्रि॰) ईर्ष्या मानना, डाह करना।
इक्का (हिं॰ वि॰) १ केवल, अकेला, दूसरेको साथमें न रखनेवाला। २ अद्वितीय, अनोखा, निराला। (पु॰) ३ कानकी बाली। इसमें एक ही मोती पड़ता है। ४ योद्धा विेशेष, सिपाही। यह युद्धमें अकेले ही लड़ता है। ५ पशुविशेष, कोई जानवर। यह अपने साथियोंको छोड़ अकेले घूमता है। ६ यान विशेष, एक घोड़ेकी गाड़ी। ७ एक बूटीका ताश। यह सबसे बढ़कर रहता और किसीसे कट नहीं सकता।
इक्का-दुक्का (हिं॰ वि॰) दो-एक, बहुत कम।
इक्कावन, इक्यावन देखो।
इक्कासी, इक्यासी देखो।
इक्की (हिं॰ स्त्री॰) एक बूटीका ताश। इसे इक्का भी कहते हैं।
इक्कीस (हिं॰ वि॰) एकविंशति, दो दहाई और एक इकाई रखनेवाला, बीस और एक, २१।
इक्कीस रहना (हिं॰ क्रि॰) किञ्चित् उत्तम होना, बढ़कर निकलना, जीतना।
इक्केरी-महिसुर राज्यके शिमोगा ज़िलेका गाँव। यह अक्षा॰ १४ॱ ७' २०" उ॰ तथा द्राघि॰ ७५ॱ ३' ४५" पू॰ पर अवस्थित है। १५६ॱ से १६४ॱ तक इक्केरीमें लिङ्गायत वंशके केलादी राजावोंकी राजधानी रही। उनका सिक्का भी इक्केरी पगोडा कहाता है। १७६३ ई॰ को हैदर अलीने केलादी राजावोंका राज्य छीन महिसुरमें मिला लिया था। इक्केरीकी दीवारें बहुत लम्बी-चौड़ी और तीन ओरसे घिली रहीं। बीचमें राजप्रसाद और दुर्ग खड़ा था। नक़्क़ाशी और सोनेके कामकी झलक अघोरेश्वरका मन्दिर देख पड़ता है।
इक्कैड़ (हिं॰ पु॰) दारुणखण्डको आघातसे प्रतिद्वन्द्वीकी सीमामें पहुंचाना, गेंड़ीकी मारकर मुखालिफ़की हदमें रखना।