पृष्ठ:23.3 DU BAH हिंदी कविता प्रश्न पत्र.pdf/४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
3012
4
2."बानबेध समय" का प्रतिपाद्य स्पष्ट कीजिए। (14)

अथवा

"बानबेध समय" के काव्य-सौन्दर्य की समीक्षा कीजिए।  
3.विद्यापति भक्त अथवा शृंगारिक कवि हैं, तर्क सहित उत्तर दीजिये।
(14)

अथवा

विद्यापति की काव्य-भाषा पर सोदाहरण प्रकाश डालिए।
 
4.कबीर का काव्य आँखिन देखी पर आधारित है, कागद लेखी पर नहीं, इस कथन के आलोक में कबीर-काव्य की समीक्षा कीजिए।
(14)

अथवा

कबीर की सामाजिक चेतना पर प्रकाश डालिए।
5."जायसी प्रेम की पीर के कवि हैं", इस कथन के आधार पर जायसी की प्रेम भावना का विवेचन कीजिए
(14)

अथवा

सूफी काव्य परम्परा में जायसी का स्थान निर्धारित कीजिये।
 
6.किसी एक विषय पर टिप्पणी लिखिए:
(7)
(क) विद्यापति का राधा-रूप वर्णन  
(ख) "गुरुदेव को अंग" का प्रतिपाद्य  
(ग) "मानसरोदक" खंड का काव्य-सौंदर्य  

(5000)