विकिस्रोत:सहकार्य

विकिस्रोत से
सहकार्य

यह पृष्ठ मुखपृष्ठ पर प्रदर्शित सहकार्य से संबंधित नीतियाँ एवं सूचनाओं को परिभाषित करता है। अभी सहकार्य हर महीने बदलते हैं।

सहकार्य क्या है?

सहकार्य विकिस्रोत पर सामूहिक कार्य के लिए चुने गए पाठों का अनुभाग है। इसमें प्रत्येक माह प्रमाणित और शोधित करने के लिए आम सहमति से कुछ पुस्तकें चुनी जाती हैं।

मानदंड

  1. प्रमाणित सहकार्य के लिए उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत किए जाने से पूर्व, पुस्तक विविध संपादकों द्वारा पूर्णतः शोधित होनी चाहिए।
  2. शोधित सहकार्य के लिए उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत किए जाने से पूर्व, पुस्तक पूर्णतः यंत्राभिज्ञानित होनी चाहिए।

प्रक्रिया

  1. प्रस्ताव: उपर्युक्त मानदंडों के अनुसार प्रति माह एक बार आम सहमति के द्वारा सहकार्य का चयन किया जाता है। सहकार्य के लिए किसी पुस्तक का नामांकन सहकार्य उम्मीदवार पर कारण बताते हुए किया जाता है। मानदंड पूरा न करने वाले प्रस्ताव अस्वीकृत कर दिए जाएंगें।
  2. चयन: प्रत्येक प्रस्ताव पर स्थापित सदस्यों द्वारा मत दिया जा सकता है। सर्वाधिक समर्थन के साथ प्रस्ताव का चयन किया जाएगा। असफल रहने वाले प्रस्तावों में ७०% से अधिक समर्थन पाने वाले प्रस्ताव अगले महीनों के लिए बने रह सकते हैं, अन्यथा उन्हें पुरालेखित कर दिया जाएगा। पुरालेखित लेख बाद में दुबारा प्रस्तावित किए जा सकते हैं। यदि दस से अधिक लेख प्रस्तावित हों तो दस के अतिरिक्त अन्य अपेक्षाकृत कम समर्थन वाले प्रस्ताव पुरालेखित कर दिए जाएंगे। प्रस्तावों में से सर्वाधिक मतदान वाले लेखों में से सर्वाधिक समर्थन मत प्रतिशत हासिल करने वाले पाठ सहकार्य के लिए चयनित घोषित होंगे।
  3. कार्यान्वयन:
    1. प्रमाणित करने के सहकार्य के लिए पुस्तक स्वीकृत होने पर उसके अनुक्रम पृष्ठ पर श्रेणी:सहकार्यप्रमाणित लगा दें।
    2. शोधित करने के सहकार्य के लिए पुस्तक स्वीकृत होने पर उसके अनुक्रम पृष्ठ पर श्रेणी:सहकार्यशोधित लगा दें।

इस माह के सहकार्य

इस माह शोधित करने के लिए चुनी गई पुस्तक:
  1. Kabir Granthavali.pdf ‎[९२१ पृष्ठ]
  2. जायसी ग्रंथावली.djvu ‎[४९८ पृष्ठ]
सहकार्य संबंधी नियम देखें तथा पुस्तकें सुझाएं


इन्हें भी देखें