विकिस्रोत वार्ता:सप्ताह की पुस्तक

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
विकिस्रोत से

यह पृष्ठ विकिस्रोत:सप्ताह की पुस्तक पन्ने के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

इस सप्ताह की पुस्तक[सम्पादन]

मुखपृष्ठ पर इस सप्ताह की पुस्तक नाम से नया अनुभाग शुरु करने की योजना है। इस अनुभाग में कोई भी पूर्ण पुस्तक एक सप्ताह के लिए प्रदर्शित की जाएगी। यदि वह सप्ताह किसी लेखक से संबंधित हो तो उस लेखक की पुस्तक संबंधित सप्ताह में प्रस्तुत की जाएगी। मसलन ३१ जुलाई के सप्ताह में 'गोदान' एवं ३० जनवरी तथा २ अक्टूबर में 'हिंद स्वराज' या 'सत्य के प्रयोग' को प्रदर्शित किया जा सकता है। सदस्यों से इस संबंध में सुझाव देने एवं किसी दिन विशेष के सप्ताह से संबंधित पुस्तकें सुझाने का अनुरोध किया जाता है। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) १७:२२, १५ जुलाई २०२० (UTC)[उत्तर दें]

सप्ताह के लिए पुस्तकों को प्रदर्शित करने का सुझाव बढ़िया है। निर्वाचित पाठ के साथ-साथ सप्ताह के पाठ रखने से मुखपृष्ठ में कुछ विविधता भी आएगी। इससे पुस्तकों के पूर्ण होकर निर्वाचित होने की प्रक्रिया में भी कुछ गति आएगी। --अजीत कुमार तिवारी (वार्ता) १८:२४, १५ जुलाई २०२० (UTC)'[उत्तर दें]
सदस्य विकिस्रोत:सप्ताह की पुस्तक पर बनी सप्ताह सूची के सामने संबंधित पुस्तक का सुझाव दे सकते हैं। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) १९:२६, १५ जुलाई २०२० (UTC)[उत्तर दें]
हर सप्ताह में एक अलग पूर्ण पुस्तक के प्रदर्शन से मुखपृष्ठ चलायमान रहेगी, यह सुझाव बहुत बढ़िया है।-रोहित(💌) ११:०२, १६ जुलाई २०२० (UTC)[उत्तर दें]
सदस्यों की सहमति देखते हुए मुखपृष्ठ में सप्ताह की पुस्तक अनुभाग जोड़ा गया है। इसके साथ ही नए अपलोड अनुभाग को हटा दिया गया है। सदस्य अगले सप्ताह के लिए नई परापूर्ण हुई पुस्तक सुझा सकते हैं अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) १४:२४, १८ जुलाई २०२० (UTC)[उत्तर दें]