संगीत-परिचय भाग १/१: स्वर ज्ञान

विकिस्रोत से
संगीत-परिचय भाग १  (1950) 
द्वारा रामावतार 'वीर'
[  ]
संगीत परिचय

*
पाठ पहला

स्वर ज्ञान

प्रश्न—स्वर किसको कहते हैं?

उत्तर—सुरीली और मीठी आवाज जो कानों को भली प्रतीत हो उसे स्वर कहते हैं।

प्रश्न—मूल स्वर कितने होते हैं?

उत्तर—मूल स्वर सात होते हैं।

प्रश्न—मूल स्वरों के पूरे नाम बताओ?

उत्तर—मूल स्वरों के पूरे नाम इस प्रकार हैं।

(१) षडज, (२) ऋषभ, (३) गन्धार, (४) मध्यम, (५) पंचम, (६) धैवत और (७) निषाद्

प्रश्न—मूल स्वरों के आधे नाम बताओ।

उत्तर—मूल स्वरों के आधे नाम हैं:—

स रे ग म प ध नी

प्रश्न—स्वर कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर—स्वर तीन प्रकार के होते हैं। [ १० ]प्रश्न-तीन प्रकार के स्वरों के नाम बताओ।

उत्तर-शुद्ध, कोमल और तीव्र

प्रश्न-शुद्ध स्वर कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर-शुद्ध स्वर दो प्रकार के होते हैं, चल और अचल।

प्रश्न-चल स्वरों के नाम और संख्या बताओ।

उत्तर-चल स्वर पाँच हैं। उनके नाम ये हैं।

रे ग म ध और नी।

प्रश्न-अचल स्वर कितने और कौन-कौन से हैं?

उत्तर-अचल स्वर दो हैं, स और प।

प्रश्न-शुद्ध स्वरों के नाम और संख्या बताओ।

उत्तर-शुद्ध स्वर सात हैं उनके नाम ये है:-

स रे ग म प ध नी

प्रश्न-कोमल स्वरों की संख्या और नाम बताओ।

उत्तर-कोमल स्वर चार हैं उनके नाम ये हैं

रे॒ ग॒ ध॒ और नि॒

प्रश्न-तीव्र स्वरों के नाम और संख्या बताओ।

उत्तर-तीव्र स्वर केवल एक है और वह म॑ है।

प्रश्न-शुद्ध, कोमल और तीव्र कुल कितने स्वर हैं?

उत्तर-शुद्ध, कोमल और तीव्र कुल १२ स्वर हैं।

प्रश्न-बारह स्वरों में से कितने शुद्ध, कितने कोमल और कितने तीव्र स्वर हैं?

उत्तर-सात शुद्ध, चार कोमल और एक तीव्र स्वर है।