संगीत-परिचय भाग १/५: ताल ज्ञान

विकिस्रोत से
संगीत-परिचय भाग १  (1950) 
द्वारा रामावतार 'वीर'
[ १८ ]

पाठ पाचवां

राग ज्ञान

प्रश्न—आरोही किसको कहते हैं?

उत्तर—स्वरों के चढ़ाव को आरोही कहते हैं। जैसे:—

स-रे-ग-म-प-ध-नी

प्रश्न—अवरोही किसको कहते हैं?

उत्तर—स्वरों के उतराव को अवरोही कहते हैं। जैसे:—

नी-ध-प-म-ग-रे-स

प्रश्न—स्थायी किसको कहते हैं?

उत्तर—गीत के पहले भाग को स्थायी कहते हैं।

प्रश्न—अन्तरा किसको कहते है।

उत्तर—गीत के दूसरे भाग को अन्तरा कहते हैं।

प्रश्न—वादी स्वर किसको कहते हैं?

उत्तर—राग के राजा स्वर को वादी स्वर कहते हैं।

प्रश्न—संवादी स्वर किसको कहते हैं?

उत्तर—राग के मंत्री स्वर को संवादी स्वर कहते हैं।


[ १९ ]

राग यमन कल्याण

प्रश्न-यमन कल्याण राग में कितने स्वर लगते हैं ?

उत्तर-यमन कल्याण राग में सात स्वर लगते हैं।

प्रश्न-यमन कल्याण राग में कौन-कौन से तीव्र और कौन-कौन से शुद्ध स्वर लगते हैं ?

उत्तर-यमन कल्याण राग में मं स्वर तीव्र और अन्य सब स्वर शुद्ध लगते हैं।

प्रश्न-यमन कल्याण राग का वादी स्वर कौनसा है ?

उत्तर-यमन कल्याण राग का वादी स्वर 'ग' है।

प्रश्न-यमन कल्याण राग का संवादी स्वर कौन सा है ?

उत्तर-यमन कल्याण राग का संवादी स्वर 'नी' है।

प्रश्न-यमन कल्याण राग के गाने का समय कौन सा है।

उत्तर-यमन कल्याण राग के गाने का समय रात्री का पहला पहर है।

प्रश्न-यमन कल्याण राग के आरोही के स्वर उच्चारण करो।

उत्तर- स रे ग म॑ प ध नी सं

प्रश्न-यमन कल्याण राग के अवरोही के स्वर उचारण करो।

उत्तर- सं नो ध प म॑ ग रे स

_______________ [ २२ ]

राग काफी

प्रश्न—काफी राग में कितने स्वर लगते हैं?

उत्तर—काफी राग में सात स्वर लगते हैं।

प्रश्न—काफी राग में कौन-कौन से स्वर कोमल और कौन-कौन से स्वर शुद्ध लगते हैं?

उत्तर—काफी राग में 'ग॒' और 'नी॒' दो स्वर कोमल और अन्य सब स्वर शुद्ध लगते हैं।

प्रश्न—काफी राग का वादी स्वर कौनसा है?

उत्तर—काफी राग का वादी स्वर 'प' है।

प्रश्न—काफी राग का संवादी स्वर कौनसा है?

उत्तर—काफी राग का संवादी स्वर 'स' है।

प्रश्न—काफी राग के गाने का समय कौनसा है?

उत्तर—काफी राग के गाने का समय आधी रात का है।

प्रश्न—काफी राग के आरोही के स्वरों का उचारण करो।

उत्तर—स रे ग॒ म प ध नी॒ सं

प्रश्न—काफी राग के अवरोही के स्वरों का उच्चारण करो।

उत्तर—सं नी॒ ध प म ग॒ रे स