पृष्ठ:अन्तस्तल.djvu/८७

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

हूँ। यह क्या! पसीना आ रहा है! भागूँ? पैरों में पारा चढ़ गया? भागू? और यह? यों ही रहेगा? पड़ा रहे? कौन देखता है? कौन जानता है? कौन कहता है? सबूत क्या है? यह कौन हँसा? इतनी जोर से? कौन? कोई नहीं। भागू। अच्छा भागता हूँ। पड़ा रहने दो, सबूत क्या है। इसी के कपड़ों से हाथ पोंछ दूँँ। पानी है क्या। वह नहीं है। अच्छा भागता हूँ! ऐ पी-पी-पो-छे कौन-कौन है! यह गिरा। बचाओ-बचाओ! दौड़ो-दौड़ो! फॉसी―न-न-नहीं- मैं नहीं। सबूत! नहीं मैं नहीं―बापरे! फॉसी! फ-फ-फ- फॉसी! मरा! मरा-मरा―हाय!!!