पृष्ठ:आनन्द मठ.djvu/२०६

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

 

२८–राजनीति-विज्ञान
ले° सुखसम्पति राय भण्डारी

आज भारत राजनीति-निपुण मे होने के कारण ही दासता की यातनाओ को मोग रहा है। हिन्दी में राजनीति की पुस्तकों का अभाव जानकर ही यह पुस्तक निकाली गई है। मुनरोस्मिथ, रो, ब्लंशले, गार्नर आदि पाश्चात्य राजनीति विशारदों के अमूल्य ग्रंथों के आधार पर यह पुस्तक लिखी गई है। राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, इकरार-सिद्धान्त, शक्तिसिद्धान्त, राज्य और राष्ट्र की व्याख्या आदि राजनीति के गूढ़ रहस्यों का प्रतिपादन बड़ी खूबी से इस ग्रन्थ में किया गया है। इस राजनीतिक युग में राजनीति-प्रेमी प्रत्येक पाठक को इस पुस्तक की एक प्रति पास रखनी चाहिये। राष्ट्रीय स्कूलों की पाठय पुस्तकों में रखी जाने योग्य है। २१६ पृ° की पुस्तक का मूल्य १।=) है।

२९–आकृति-निदान
ले° जर्मनीके प्रसिद्ध बल-चिकित्सक डा° लूईकूने
'सम्पादक-रामदास गौड़ एम° ए°'

आज संसार डाक्टर लूईकूने के आविष्कारों को आश्चर्य की दृष्टि से देखता है। उसी लूईकूने की अंग्रेजी पुस्तक 'The Science of Facial Expression' का यह अनुवाद है। इसमें लगभग ६० चित्र दिये गये है जो बहुत सुन्दर पार्ट पेपरपर छपे है। उन चित्रों के देखने से ही सब मालूम हो जाता है कि इस चित्र में दिये हुए मनुष्य में यह बीमारी है। जब बीमारियों की प्राकृतिक चिकित्सा-विधि भी बतलाई गयी है। यदि पुस्तक समझ कर पढ़ी जाय और चित्रों का गौर से अवलोकन किया जाय तो मनुष्य एक मामूली डाक्टर का अनुभव सहज ही प्राप्त कर सकता है। इतने चित्रो के रहते भी पुस्तक का मूल्य केवल १।।) रखा गया है।