पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/२७८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
२६८
आर्थिक भूगोल

२६८ श्रार्षिक भूगोल साधन है वह जैकोस्लोवेकिया तक नावों द्वारा जाई जा सकती है और उस पर ड्रैसडन मैगडेबर्ग, और हैम्बर्ग जैसे प्रसिद्ध नगर हैं। हैन्यूब जो कई देशों में से होकर जाती है योरोप का प्रमुख जलमार्ग है। आयरन गेट तक डैन्यूब में समुद्री जहाज़ पा जा सकते हैं। राहन और डैन्यूब को नहर के द्वारा जोड़ दिया गया है। प्रोडर भी जरमनी का प्रसिद्ध जलमार्ग है और वह जरमनी के औद्योगिक प्रदेश सिलीशिया में हो कर जाती है। बैसला और फ्रैंकफर्ट उस पर मुख्य केन्द्र हैं। जरमनी की नदियों एक दूसरे से नहरों द्वारा जुड़ी हुई हैं। वैसर नदी यल्ब से मैगडेवर्ग और हैम्बर्ग जुड़ी है । हंसा नहर रूर की कोयले की खानों को हेम्बर्ग से जोड़ती है। लडविग नहर डैन्यूब को राइन की सहायक मेन से जोड़ती है। उत्तरी अमेरिका की उन्नति बहुत कुछ, नदियों, झीलों और नहरों के कारण ही हुई है। आज भी वे उत्तरी अमेरिका में बहुत महत्वपूर्ण जलमार्ग हैं। सेंट-लारेंस नदी और पांचों झीलों का जन्नमार्ग व्यापार की दृष्टि से संसार में सबसे महत्वपूर्ण है। इस जलमार्ग के रास्ते जहाज़ २३०० मील की दूरी पोर्ट आर्थर तक जा सकते हैं। यद्यपि नदी तथा झीलों के जम जाने से वर्ष में यह मार्ग केवल ८ महीने ही उपयोगी है परन्तु फिर भी इसके द्वारा बहुत व्यापार होता है। सेन्ट लारेंस नदी इन झीलों को जोड़ती है किन्तु बीच बीच में ऊँचे से बहुत नीचे एक साथ गिरने के कारण जहाजों के लिए अनुपयुक्त है। अतएव इन झीलों को नहरों द्वारा जोड़ दिया गया है और इन जलप्रपातों को बचा दिया गया है। इन नहरों में सू नहर (Soo Canal ) अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं । कोहरा बहुत होने के कारण दुर्घटनाओं की सम्भावना रहती है इसके लिए तेज़ रोशनी में की जाती है और हर्न बजा कर जहाजों को आगाह किया जाता है । जाड़ों में बरफ तोडने याले जहाज़ इसको खुल्ला रखते हैं । इसके अतिरिक्त कनाडा में रैड, अल्बैनी ससकैत्रु 'पान, मैक जी, और यूकान भी महत्वपूर्ण नदियां हैं जो व्यापार के लिए महत्वपूर्ण हैं । किन्तु उनपर स्थानीय व्यापार ही होता है। संयुक्त राज्य अमेरिका का भीतरी जलमार्ग भी बहुत ही महत्वपूर्ण है। वहाँ लगभग २०, ००० मील जलमार्ग है । मिसिसिपी सयुक्तराज्य अमे. और मिसूरी नदियों के बेसिन में ही १६, रिका के जलमार्ग जलमार्ग है। मिसिसीपी अपने मुहाने से सेंट पाल तक २००० मील तक स्टीमरों द्वारा जाई जा सकती है। अपरी मिसिसीपी में अत्यधिक माल ढोया जाता है। इस नदी का एक दोष ००० मील