पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/२९०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
२८०
आर्थिक भूगोल

२८० आर्थिक भूगोल जहाज एक ही समय आ जा सकते हैं और स्वेज़ की तरह उन्हें खड़ा नहीं रहना पड़ता । नहर की गहराई गातुन झील ( Gatun Lake)),में ATLANTIC CARIOBLIN SLA


Mirelles Scrozci Grama 15 na Canal OCEAN अधिक से अधिक ६५ फीट अटलांटिक तट की ओर ४२ फीट, तथा प्रशान्त महासागर की ओर ४५ फीट है। नहर की कम से कम चौड़ाई ३०० फीट है। इसको पार करने में जहाजों को १० से १२ घंटे तक लगते हैं.। पनामा नहर के खुल जाने से संयुक्तराज्य अमेरिका के व्यापार को बहुत प्रोत्साहन मिला है, इसी कारण संयुक्तराज्य के जहाज़ ही इसका. सबसे अधिक उपयोग करते हैं। इस नहर के खुम्न जाने का एक परिणाम यह हुआ कि उत्तरी अमेरिका का पूर्वीय तथा पश्चिमी समुद्र तट निकट हो गया। प्रशान्त महासागर में पनामा नहर के ही कारण संयुक्तगज्य अमेरिका को योरोपीय देशों की अपेक्षा अधिक सुविधायें प्राप्त हैं। हांगकांग के उत्तर में, दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तट पर, तथा आस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर जा बन्दरगाह हैं वे पनामा नहर के कारण संयुक्तराज्य अमेरिका के योरोपीय देशों की अपेक्षा अधिक पास हैं। न्यूजीलैंड तथा श्रास्ट्रलिया का पश्चिमीय तट योरोप के अब अधिक पास आगया है।