पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/३५४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
३४५
मुख्य व्यापारिक देश

मुख्य व्यापारिक देश ३४५ धंधे में लगे हैं। मुरमान तथा श्वेत सागर (White Sea) के समुद्र तट पर काह (Cod ) तथा हेरिंग (: Herring ) बहुत पकड़ी जाती हैं। उत्तरी महासागर ( Arctic Ocean ) से सील ( Seal.) पकड़ी जाती है जिसका तेल निकाला जाता है। पूर्व सायबेरिया के समुद्र में सालमन ( Salmoni.) और काड ( Cod ) बहुत मिलती हैं। अभी तक जापानी ही इस क्षेत्र में मछली पकड़ते थे किन्तु -श्रव सोवियट सरकार ने इस ओर ध्यान दिया है और इस ओर मी मछली पकड़ने का धंधा बढ़ रहा है। सोवियट । रुस में खनिज पदार्थ भी यथेष्ट मिलते हैं। सायबेरिया के अतिरिक्त रुस में तीन मुख्य प्रदेश हैं जहाँ कोयला निकलता है-(१) मास्को के दक्षिण में, (२) यूराल के पर्वतीय प्रदेश में; (३) डाने टज बेसिन ( Donetz Busini) यूक्रेन के प्रदेश में । तीनों कोयला उत्पन्न करने वाले प्रदेश प्रौद्योगिक प्रदेशों के समीप हैं, इस कारण उनकी स्थिति बहुत ही अनुकूल है। लोहे की खाने पश्चिमी यूराल और यूक्रेन में पाई जाती हैं। यूक्रेन को लोहे की खाने नीपर नदी ( Dnieper ) की निचली बेसिन में हैं जिनसे मिली हुई मैंगनीज़ की खाने हैं। संसार की उत्पत्ति का लगभग आधा प्लटिनम रस में निकलता है। यूराल और यूक्रेन में प्रतिवर्ष ५० टन लोहा निकाला जाता है। इस में लगभग ३३ करोड़ टन कोयला, पचास लाख टन लोहा, प्रतिवर्ष निकाला जाता है। इनके अतिरिक्त यूराल पर्वतीय प्रदेश में चादी और तावा भी निकलता है। • सायबेरिया में सोना बहुत से स्थानों पर पाया जाता है। विशेषकर ट्रांस-वेकालिया के प्रदेश में बहुत निकाला जाता है। इनके अतिरिक्त Yeniseisk, Vitimsk और आमूर में भी सोना निकाला जाता है। तांबा किरगिज़ में निकाला जाता है। किन्तु 'अल्टाई में भी यथेष्ट ताबा पाया जाता है जिसका उपयोग नहीं किया गया है। जिंक और सीसा भी यहाँ बहुत मिलता है । कोयला और .लोहा - टोमस्क : ( Tomsk ) के दक्षिण, किरगिज़ के सत्रप मैदानों, इरकूटस्क ( Irkutek ) के पूर्व में, और ट्रांस वैकालिया में मिलता है। मिट्टी का तेल तथा पैट्रोलियम ट्रांस काकेशिया के प्रदेश में बहुत मिलता है। इसके अतिरिक्त कैस्पियन के पूर्वी किनारे, उत्तर "काकेशिया, तथा ग्राजनी (Groany ) और मेंकांक में भी तेल की खाने हैं। . इस अभी तक औद्योगिक दृष्टिं से उन्नत नहीं था किन्तु · पंचवर्षीय श्रा० भू.-४४ 1 .