पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/४६२

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
४५१
सिंचाई

सिंचाई में नहरों से एक यह भी लाम है कि इनके कारण नदियों में अधिक बाढ़ नहीं पाती । गेहूँ, कपास, गन्ना सींची जाने वाली फसलों में मुख्य हैं। मदरास पान्त में मी नहरे: महत्वपूर्ण सिंचाई के साधन हैं। मदरास में जितनी भूमि सींची जाती है उसकी एक तिहाई मंदरास की नहरें नहरों से सींची जाती है। ये नहरें महानदी, गोदा- वरी, कृष्णा तपा कावेरी के डेल्टों में हैं। इन नदियों के डेल्टों में इतनी नमी नहीं है कि सिंचाई की आवश्यकता ही न पड़े। पूर्वी तट पर वर्षा अधिकतर जाड़ों में होती है। इस कारण गर्मियों की फसलों को सिंचाई की श्रावश्यकता होती है। बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियां उन प्रदेशों से निकली हैं जहाँ गर्मियों में वर्षा होती है। अतएव गर्मियों ( जूलाई. अगस्त, सितम्बर ) में इन नदियों और नहरों में खूब पानी रहता है। इन नहरों का उपयोग माल लाने और ले जाने में भी होता है। क्योंकि डेल्टा प्रदेश में रेलों का अधिक विस्तार नहीं हुआ है । नहरों से सींची जाने वाली फसलों में चावल, ज्वार, बाजरा और कपास मुख्य हैं। कावेरी के डेल्टा में पहले बाढ़ वाली नहरें ( Inundation Canale ) पी। इस कारण सिंचाई में असुविधा होती थी। मदरास सरकार ने कावेरी पर मैटूर में एक बहुत बड़ा बाँध बनवाया है जो कि १०,००० क्यूबिक फीट पानी को रोक सकेगा। इस बांध से ८८ मील लम्बी नहर निकाली गई है। इस बांध के वन जाने से यह लाम हुमा- है कि. १० लाख एकड़ भूमि जिसकी पहले सिंचाई ठीक नहीं होती थी अब भली प्रकार सींची जाती है और तीन लाख एकड़ भूमि और भी अधिक सींची जाती है जिम., पर अब चावल की खेती होती है। इनके अतिरिक्त दक्षिण में निम्नलिखित मुख्य नहरें हैं--(१) भंदरदरा बांध की नहरें-पश्चिमी घाट के समीप ऊँचे बांधों दक्षिण की अन्य को बना कर गहरी घाटियों में पानी को रोक कर नहरें सिंचाई की जाती है। इनमें भंदग्दरा विशेष उल्लेखनीय है। यह संसार के अत्यन्त ऊँचे बांधों में से बम्बई प्रान्त के अहमदनगर जिले में भंदरदरा में प्रवरा नदी पर ..२७. फीट ऊँचा एक विशाल बांध बनाया गया है। पश्चिमी ..घाट का वर्षा का पानी इसमें इकट्ठा होता है और इससे नहरें निकाल कर सिंचाई की गई है। मंदरदरा के बाँध से प्रवरा की नहरों को पानी मिलता है जिससे उस भाग में गन्ने की खेती बहुत होती है.। दूसरा बांध भाटगर में है जो मायड '( Lloyd.) बाँध के नाम से प्रसिद्ध है। इससे निराः की नहरों को पानी

है।