पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/४८२

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
४७१
खेती

खेती.. ४७१ पंजाब, राजपूताना तथा मध्य भारत में बहुत उत्पन्न होता है। इन अनाजों को बाहर नहीं भेजा जाता और न अधिक अन्तर प्रान्तीय व्यापार ही होता है क्योंकि वह स्थानीय उपभोग के लिए ही उत्पन्न किये जाते हैं। मक्का भी भारतवर्ष में मोटा अनाज समझा जाता है। मक्का लगभग साठ लाख एकड़ भूमि पर उत्पन्न की जाती है। मक्का मका के लिए उपजाऊ मिट्टी की आवश्यकता होती है। इस (Muize) कारण इसकी अधिकतर पैदावार. संयुक्तप्रान्त, पंजाब, दक्षिण राजपूताना में होती है। कुछ वर्षा हो जाने के उपरान्त यह बोई जाती है और वर्षा समास होते ही काट ली जाती है। यदि वर्षा देर से हो अथवा बीच में बहुत दिनों तक वर्षा न हो तो. फ़सल Millet को हानि पहुँचती है। भारतवर्ष में मक्का खाने के उपयोग में ही लाई जाती है। मक्का का भूसा इतना कड़ा होता है कि वह चारे के उपयोग का नहीं होता।