पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/८२

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
६९
मुख्य घंघे मछलियां

मुख्य धंधे मछलियों जिस प्रकार हर एक भूमि एक सी नहीं होती कोई उपजाऊ होतो है तो कोई बंजर होती है उसी प्रकार समुद्र भी सब समुद्र की जगह एक सा नहीं होता हाँ समुद्र में भूमि के समान उत्पादन भिन्नता नहीं है। कहीं-कहीं समुद्र बहुत उपजाऊ शक्ति होता है अर्थात् वहाँ मछलियाँ बहुत उत्पन्न । होती हैं और कहीं समुद्र की मरुभूमि होती है जहाँ कुछ उत्पन्न नहीं होता। अत्यन्त सूक्ष्म वनस्पति प्लैन्कटन ( Plankton plants ) पौधे ही समुद्र में मछलियों का मुख्य भोजन है जिस पर वे जीवित रहती हैं और क्योंकि इन पौधों के लिए सूर्य की रोशनी आवश्यक है इस कारण यह वनस्पति ६०० फीट से अधिक गहराई पर नहीं मिलती। यही कारण है कि ६०० फीट के उपरान्त ___ मछलियाँ बहुत कम मिलती हैं। इससे अधिक गहराई पर केवल वे ही बड़ी मछलियां या जंतु रहते हैं जो ऊपर से मरे हुए जंतुओं को खाकर जीवित रह सकते हैं। समुद्र १३६,०००, ००० वर्ग मील में फैला हुआ है जिसमें १०,०००, ००० वर्ग मील तटीय समुद्र है जो छिछला है जिसकी गहराई ६.० फीट से अधिक नहीं है यही कारण है कि मछलियां अधिकतर इसी छिछले समुद्र में पाई जाती हैं। . जहाँ तक जन्नवायु का प्रश्न है शीतोष्ण कटिबन्ध तथा ध्रुवों से नीचे यहाँ वनस्पति प्लैन्कटन (plankton) पैधेि अधिक मिलते हैं। भूमध्य रेखा के प्रदेश में वे कम ही मिलते हैं । जहाँ समुद्र की ठंडी तथा गरम धारायें मिलती हैं वहाँ भी यह वनस्पति प्लैन्कटन पौधे बहुतायत से पाये जाते हैं इसा कारण ये क्षेत्र मछली के मुख्य क्षेत्र है। उदाहरण के लिए जापान के उत्तर में जहाँ क्यूरो सिवो ( Kuro Siwo ) ठंडी धारा तथा गरम जापान धारा मिलता है वहाँ मछली बहुत उत्पन्न होती है इसी प्रकार अमेरिका के उत्तर पूर्व में न्यू-फाऊंड लड ( New Found Land ) के तट पर ठंडी लैब्राडर धारा तथा गरम गल्फ-स्ट्रीम (Gulf Stream ) मिलती है और अत्यधिक मछलियां उत्पन्न करती है। मछलियां पकड़ने का धन्धा एक मुख्य धन्धा है। इस धन्धे के द्वारा मनुष्य को एक महत्त्वपूर्ण भोज्य पदार्थ प्राप्त होता मकलियाँ है। उसे कृषि की तरह न भूमि जोतनी पड़ती है और ( Fishes) न फसल के लिए प्रतीक्षा हो करना पड़ती है। केवल