पृष्ठ:उपयोगितावाद.djvu/१४६

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।

प्रोटोगोरस––ईसा से ४०० वर्ष पूर्व इस नाम का यूनान में एक प्रसिद्ध तत्त्ववेत्ता हुआ है। प्रोटागोरस का उस समय के यूनानी देवताओं में विश्वास नहीं था। इस कारण इसके देशवासी इससे बहुत नाराज़ हो गये थे और इसको डुबो दिया था।
बैन्थम––बैन्थम जरमी (१७४८-१८३३) नामक एक अंग्रेज़ तत्त्ववेत्ता हुवा है। इसने अपने ग्रन्थों में उपयोगितावाद के सिद्धान्तों को खूब अच्छी तरह समझाया है।
सुकरात––यह प्रसिद्ध यूनानी तत्त्ववेत्ता था। इसका जन्म सन् ४६९ बी॰ सी॰ में हुवा था। यह बड़े स्वाधीन विचारवाला था। अपने स्वाधीन विचारों के कारण ही सन् ३९९ बी॰ सी॰ में इस को ज़हर का प्याला पीना पड़ा था।
स्टायक्स―(Stoics)––ज़ीनू नामक यूनानी तत्त्वज्ञानी के अनुयायी।


भूल सुधार
पृष्ठ पंक्ति अशुद्ध शुद्ध
१३ दुःख सुख
२६ १२ समझता समझा
५७ २१ निन्याऩवे निन्यानवे काम
७१ किसी चीज़ किसी ऐसी चीज़
७९ भावों के (Arbitrary) भावों के निरंकुश (Arbitrary)
१०६ जाता जाता है
१०६ १५ समान साक्षी का व्यवहार समान व्यवहार
१११ २१ इस प्रकार करने के लिए विवश किया जाय। विवश किया जाय