पृष्ठ:उपहार.djvu/१३

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

१ क्या कुसुम से विवाह का प्रस्ताव करना वसन्त के पक्ष में अनुचित था?

२ क्या कुसुम का आदर्श वसन्त के आदर्श से अधिक उच्च और उज्वल था? या वह कुसुम का केवल मतिभ्रम था? अथवा वह निरी भावना का ही शिकार बन रही थी?

लेखिका एक समस्या उपस्थित कर देती है; पर उसको हल नहीं करती। यह बुरा नहीं। ऐसी कहानियाँ विचार-वर्धक होती हैं। हमारे मानिसिक व्यापार को प्रोत्साहन तथा उत्तेजना प्रदान करती हैं। गाल्सवर्दी (Galsrorthy) वहुधा समस्याएं उपस्थित किया करता है जिनके सुलझाने का भार वह अपने पाठकों पर छोड़ देता है। अंग्रेज़ी की प्रसिद्ध कहानी स्त्री या शेर (Lady or the Tiger) में लेखक पाठक से प्रश्न करके ही कहानी को समाप्त करता है। इस कहानी को हम वसन्त का मनोवैज्ञानिक अध्ययन कह सकते हैं। यथार्थता का आक्लन इसमें कुछ शिथिल-सा हो गया है। वातावरण कुछ धुँधला और अस्पष्ट है।

अभियुष्य में समाज में स्त्रियों की असहायावस्था तथा पुरुषों के क्रूर व्यवहार और अनाचार का रोमांचकारी चित्र खींचा गया है। एक निर्दोष बालिका संकट में पड़ जाती है। कामान्ध पुरुष जब उसे अपनी काम-वासना का शिकार बनाने में असफल होता है तब वह उसे अपनी शक्ति, सम्पदा और बुद्धि के सहारे धूलि में मिला देना चाहता है। निष्पाप होते हुए मी बालिका निर्धन है, अनाथ है। उसका कोई सहायक नहीं। यह तो भाग्य की बात है कि न्यायाधीश अभियुक्ता चुन्नी का पिता निकल आता है;