पृष्ठ:काव्य में रहस्यवाद.djvu/५०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

काव्य मे रहस्यवाद इस छाया के बीच में ही इस दृश्य जगत् के भीतर ही-उस प्रियतम की झलक देखने-दिखाने मे प्रवृत्त रही है। अव्यक्त के क्षेत्र में सौन्दर्य का अनन्त सागर, आनन्द की अपरिमित राशि प्रेम-वासना की असीम तृप्ति का विवरण देने बहुत ही कम गई है। भारतवर्ष में निर्गुण सम्प्रदाय के भीतर जो सूफी-भावना प्रकट हुई उसमें अलबत यह प्रवृत्ति कुछ दिखलाई पड़ती है। कारण यह है कि भारतीय काव्यक्षेत्र मे उसे अरबी-फारसी के काव्यक्षेत्र की अपेक्षा अधिक रमणीय और प्रचुर रूप-विधान मिला। पर "कल्पत्तावाद" के सहारे अव्यक्त और अज्ञात की सबसे अधिक झॉकियाँ विलायती "रहस्यवाद" मे ही खोली गई। विलायती काव्यक्षेत्र मे सुख-सौन्दर्य की भावना को अज्ञात और अव्यक्त के क्षेत्र मे ले जाकर पूर्णता पर पहुँचाने का इशारा किधर से मिला, थोड़ा यह भी देख लेना चाहिए। यह इशारा जर्मन दार्शनिकों के 'प्रत्ययवाद' ( Idealism ) से मिला, जिसके प्रवर्तक कांट ( Kant) थे। उन्होने मनुष्य के ज्ञान की विस्तृत परीक्षा करके यह प्रतिपादित किया कि इन्द्रियो की सहा- यता से मन को जिन रूपों का बोध होता है वे उसी के रूप हैं; किसी बाह्य वस्तु के नहीं। परमार्थ-पक्ष ( Critiqne of Pure Reason ) में ईश्वर, जगत् और आत्मा को, पक्ष-विपक्ष दोनों के प्रमाणों के खंडन द्वारा, प्रसिद्ध ठहरा कर, व्यवहार-पक्ष (Critique of Practical...Rason ) में उन्होने ईश्वर, अमर आत्मा और अनन्त जीवन सबका प्रतिपादन किया।