पृष्ठ:खग्रास.djvu/२४०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
२४१
खग्रास


"नहीं। भारत सरकार इस पर अगला कदम उठाने की बात सोच रही है?"

"आप क्या यह समझते हैं कि काश्मीर भारत का एक अविभाज्य अंग है?"

"जरूर है।"

"तो फिर भारतीयों के लिए काश्मीर प्रवेश पर परमिट क्यों है?" वहाँ 'सदरे रियासत' और 'प्रधान-मन्त्री' क्यों है?"

"काश्मीर युद्ध विराम रेखा पर है, इसलिए काश्मीर प्रवेश पर 'परमिट' व्यवस्था है। कुछ ऐतिहासिक तथ्य है जिसके कारण काश्मीर को यह स्थिति प्रदान की गई है जिसका उल्लेख भारत के संविधान में भी है।"

"खैर, परन्तु क्या आपको ज्ञात है कि चीन से प्रकाशित एक नकशे में लद्दाख और भारत की उत्तर पूर्व सीमान्त एजेन्सी के क्षेत्र का कुछ भाग चीन का अंग दिखाया गया है। कम्युनिष्ट देश तो भारत के मित्र हैं, फिर यह सब क्या है?"

"भारत ने इस पर आपत्ति की थी, और रूस का वैदोशक मन्त्रालय इस पर विचार रहा है। सम्भवतः वे नक्शे पुराने है।"

"परन्तु मुझे पता है कि रूस और चीन के इस रवैये से भारत सरकार परेशान हैं। जब भी ऐसी बातों पर रूस और चीन के अधिकारियों से बात होती है, तभी ऐसा ही जबाव दिया जाता है कि नकशे पुराने है, नए नकशों में सुधार किया जाएगा, परन्तु वह सुधार होता तो नहीं है।"

"तो भाई, भारत निरपेक्षित देश है। कम्युनिष्ट देशों से उसकी मित्रता रूखी-सूखी सी मित्रता है। फिर शिकायत कैसी?"

"सच कहते हो दोस्त। राजनैतिक मित्रता को सब लोग ठीक-ठीक नहीं समझ सकते। वह तो तभी समझी जाती है जब अचानक बमों के धड़ाके होने लगते है।

१६