पृष्ठ:खग्रास.djvu/३२६

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
३२७
खग्रास

वस्तुओ की आयु का भी पता लग सकता है। रोगों का मुकाबला करने की क्षमता रखने वाले पौदे के विकास के लिए भी इनका उपयोग किया जा रहा है। पौदो की खुराक प्राप्त करने की क्रिया की जानकारी के लिए भी इनकी जरूरत है।" स्मिथ के कहा।

"अणुशक्ति के नए कल्याणकारी और भी तो कुछ प्रयोग हुए है?" लिज़ा ने पूछा।

"बहुत। अमेरिका ने एक आणविक लैम्प तैयार किया है जो केवल ६ इच ऊँचा है और इसका वजन ५ सेर के लगभग है। इससे ५०० गज की दूरी की वस्तु साफ दिखाई देती है और यह निरन्तर दस वर्ष तक बिना बुझे जलता रहेगा।"

"हमे संतोष है कि डाक्टर भामा के नेतृत्व मे भारत एशिया मे आणविक क्षेत्र का विकास कर रहा है। भारत मे ट्राम्बे मे एक आणविक भट्टी स्थापित हुई है, और भी भट्टियाँ तैयार की जा रही है। इसके अतिरिक्त डाक्टर भामा ने समुद्र को ईंधन का बृहत्तम भण्डार कहा है जो कम चमत्कारिक नहीं है।" भूदेव ने प्रोफेसर की ओर देख कर कहा।

प्रोफेसर ने सिर हिला कर कहा, "हॉ, हॉ, यह में जानता हूँ।"

"तव क्या कारण है कि अमेरिका और रूस परस्पर मित्र नही बन जाते? उनकी मित्रता विश्व मे एक नए वैज्ञानिक युग का प्रारम्भ कर सकती है।" भूदेव ने प्रोफेसर की ओर देखकर कहा।

प्रोफेसर मुस्करा कर चुप हो गए। पर जोरोवस्की ने जबाब दिया—"यदि अमेरिका रूस से अच्छे सम्बन्ध रखना चाहे तो रूस उसकी अवहेलना नही कर सकता।"

इस पर स्मिथ ने जल्दी से कहा—"तो आप शिखर सम्मेलन की महत्ता स्वीकार करते है?"

जोरोवस्की ने सयत स्वर मे कहा—"प्रमुख प्रश्नो पर हमे समान दृष्टिकोण व सहयोग से कार्य करना चाहिए। देखिए, एक समय था जब हम कमजोर थे, परन्तु आज हमे शक्ति से कोई नहीं झुका सकता। हो