पृष्ठ:दक्षिण अफ्रीका का सत्याग्रह Satyagraha in South Africa.pdf/१४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

. भूगोल अफ्रीका दुनिया का एक बड़े से बड़ा भू-खण्ड है। हिन्दुस्तान मी एक भू-खण्ड के बराबर देश माना जाता है, पर केवल रकवे के लिहाज से अफ्रीका मे चार-पाँच हिन्दुस्तान समा सकते हैं। अफ्रीका के बिल्कुल दक्षिणी हिस्से को दक्षिण अफ्रीका कहते हैं। हिन्दुस्तान की तरह अफ्रीका भी प्राय- द्वीप है। अर्थात दक्षिण अफ्रीका का एक बड़ा भाग समुद्र से घिरा हुआ है। अफ्रीका के सम्बन्ध में आम तौर पर ऐसा माना जाता है कि वहाँ सबसे ज्यादा गरमी पड़ती है और एक तरह से यह गत सच है भी। भूमध्यरेखा अफ्रीका के बीच से निकलती है। इस रेखा के आस-पास की गरमी का खयाल हिन्दुस्तान के रहनेवालों को नहीं हो सकता । हिन्दुस्तान के ठेठ दक्षिण में जिस गरमी का अनुभव हम करते उससे भूमध्यरेखा की गरमी का थोड़ा-बहुत अन्दाल लग सकता है। परन्तु दक्षिण अफ्रीका में वह गरमी नहीं, क्योंकि यह भाग भूमध्यरेखा से बहुत दूर है। वहाँ के कितने ही भागों की भाज-हवा तो इतनी बढ़िया है और ऐसी सम-शीतोष्ण है कि वहाँ योरपीय जातियाँ खुशी से घर बनाकर रह सकती हैं । हिन्दुस्तान में यह उनके